छत्तीसगढ़

CM’s Apple Mobile Phone Switched Off : बोले- 8 घंटे से बंद है मोबाइल, जानकारी हथियाने की कोशिश !

रायपुर/नवप्रदेश। CM’s Apple Mobile Phone Switched Off : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि, उनका एप्पल का फोन बंद हो गया है। मीडिया के लोगों को फोन दिखाते हुए कहा- आज सुबह से मेरा फोन अचानक बंद है।

उन्होंने कहा कि, लगभग आठ घंटे से फोन बंद है। वे इसे जांच के लिए भेजेंगे। कहा है कि इसे हैंग कर जानकारियां हथियाने की कोशिश की जा रही है।

बता दें कि एप्पल मोबाइल फोन पर टेपिंग मैसेज मामले में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के फोन में मैसेज आने के आरोपों के बाद अब सीएम भूपेश बघेल ने इस मामले में बड़ा आरोप दिया है।

वहीं कांग्रेस नेताओं को एप्पल के कथित मैसेज आने पर CM ने कहा कि, यह बेहद गंभीर मामला है, यह निजता पर हमला है। सीएम ने कहा कि, वीआईपी लोगों के फोन में कई तरह की जानकारियां होती हैं।

Related Articles

Back to top button