छत्तीसगढ़

BIG BREAKING: बालोद में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत

तेज रफ्तार का कहर, घटना स्थाल से कार चालक फरार

बालोद/नवप्रदेश। balod accident: बालोद जिले के डौंडी-भानुप्रतापपुर मुख्य मार्ग में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें तीन युवाकों की मौत हो गई। हादसा डौंडी थाना क्षेत्र के पुलिस बैरियर के 300 मीटर दूर हुआ।

बताया जा रहा है कि मोटरसायकल में तीन युवक सवार थे जो अपने गांव कुवागोंदी जा रहे थे तभी तेज रफ्तार कार ने मोटरसायकल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक युवक सड़क के नीचे नाले में गिर गया, दूसरा सड़क के किनारे और तीसरा मोटरसायकल के पास पड़ा।

घटना में एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया वहीं दो युवकों की सांसे चल रही थी जिन्हें 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दल्लीराजहरा में उपचार के लिए ले गए लेकिन दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया।

घटना स्थल से कार क्रमांक सीजी04के 9011 मौके पर खड़ी है जिसका चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवकों का शव मर्चुरी में रखवा दिया है। अब घटना की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button