‘तख्त’ के लिये कत्थक और उर्दू सीख रही है जाह्नवी

मुंबई/नवप्रदेश। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Jahnavi Kapoor) अपनी आने वाली फिल्म ‘तख्त’ (Film ‘Takht’) के लिये कत्थक और उर्दू (Kathak and Urdu) सीख रही हैं।
https://www.instagram.com/p/B4fY7VNAFEF/?utm_source=ig_web_copy_link
करण जौहर मल्टीस्टारर फिल्म ‘तख्त’ बना रहे हैं। फिल्म में जाह्नवी की भी अहम भूमिका है।
https://www.instagram.com/p/B6itLlQgKzS/?utm_source=ig_web_copy_link
जाह्नवी (Jahnavi Kapoor) ने बताया कि उन्होंने जब से इस फिल्म को साइन किया है तभी से उर्दू भाषा और कत्थक की क्लास लेना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें हमेशा से ही पुराने जमाने की कहानियों में दिलचस्पी रही है।
Janhvi Kapoor ने दिया सोशल मीडिया को लेकर बयान
https://www.instagram.com/p/B6hlgcQg3Sa/?utm_source=ig_web_copy_link
उन्होंने कहा कि वे आज के मॉडर्न किरदारों नहीं बल्कि पीरियड ड्रामा के किरदारों को ज्यादा अच्छे से समझ सकती हैं। जाह्नवी ने कहा, इसकी पूरी तरह से तैयारी जल्द ही शुरू होगी। लेकिन मैंने जब यह फिल्म साइन की थी तभी कत्थक और उर्दू सीखना शुरू कर दिया था।
https://www.instagram.com/p/B6cToKNgIEO/?utm_source=ig_web_copy_link
मुझे पता था कि हमें इस फिल्म को एक साल बाद शूट करना है, लेकिन मुझे इसमें बहुत दिलचस्पी रही है। जाह्नवी से छोटी उम्र में रिस्क लेने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें पीरियड ड्रामा फिल्में पसंद हैं।
https://www.instagram.com/p/B54VueDga85/?utm_source=ig_web_copy_link
जाह्नवी (Jahnavi Kapoor) ने कहा कि उन्हें लगता है कि किसी भी मॉडर्न किरदार के मुकाबले वे ‘तख्त’ के किरदार को बेहतर निभा पाएंगी। जाह्नवी ने कहा, मुझे पुरानी फिल्में देखना पसंद है।
जाह्नवी कपूर का चांदनी लुक, मिलने लगे शादी के ऑफर
https://www.instagram.com/p/B5UqdqYgpIF/?utm_source=ig_web_copy_link
मुगल-ए-आजम, पाकीजा, उमराव जान मैं इस फिल्मों की दीवानी हूं और इनसे ज्यादा जुड़ा महसूस करती हूं।
https://www.instagram.com/p/B53CYqZgsjY/?utm_source=ig_web_copy_link
गौरतलब है कि जाह्नवी (Jahnavi Kapoor) के साथ फिल्म ‘तख्त’ में विक्की कौशल, रणवीर सिंह, भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट, करीना कपूर और अनिल कपूर काम कर रहे हैं। यह फिल्म औरंगजेब और दारा शिकोह की कहानी पर आधारित है।
https://www.instagram.com/p/B5zjXufgphJ/?utm_source=ig_web_copy_link



