छत्तीसगढ़जॉब्स

CG Vyapam ITI News : व्यापम ने आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

रायपुर/नवप्रदेश। CG Vyapam ITI News : व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ति हेतु व्यापम के माध्यम से आयोजित चयन परीक्षा के परिणाम घोषित किये जा चुके है। इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया ऑनलाईन कॉउंसलिंग के माध्यम से की जायेगी।

ऑनलाईन कॉउंसलिंग की विस्तृत प्रक्रिया एवं कटऑफ मार्क्स आदि की जानकारी संचालनालय की वेबसाइट https://cgiti.cgstate.gov.in पर देखी जा सकती है। अभ्यर्थी वेबसाइट का अवलोकन कर ऑनलाईन कॉउंसलिंग में भाग ले सकते है।

9 अगस्त 2023 प्रातः से दिनांक 16 अगस्त 2023 रात्रि 11:59 बजे तक उक्त वेबसाईट पर जाकर अभ्यर्थी ऑनलाईन कॉउंसलिंग की प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है। अभ्यर्थी उक्त वेबसाईट का नियमित अवलोकन करते रहें।

Related Articles

Back to top button