छत्तीसगढ़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी…! SP ने जारी की 125 पुलिसकर्मियों की तबादला सूची…देखें

रायगढ़/नवप्रदेश। CG Police Transfer : रायगढ़ एसपी सदानंद कुमार ने विभाग में सर्जरी करते हुए पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की जम्बो ट्रांसफर लिस्ट जारी की हैं। एसपी द्वारा जारी तबादला आदेश में 4 थानेदारों का प्रभार बदलते हुए 125 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया हैं। पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए एसपी सदानंद कुमार द्वारा ट्रांसफर आदेश में धरमजयगढ़ थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव को थाना पुसौर की जिम्मेदारी सौंपी गयी हैं। वही पुसौर थाना प्रभारी को नारायण सिंह मरकाम को भूपदेवपुर थाना का इंजार्ज बनाया गया हैं।

इसी तरह पुलिस लाइन से निरीक्षक शरद चंद्रा को घरघोड़ा का थाना प्रभारी (CG POLICE TRANSFER) बनाया गया हैं। एस.पी.सदानंद कुमार द्वारा जारी तबादला आदेश में 4 निरीक्षको के साथ ही 4 सब इंस्पेक्टर, 24 प्रधान आरक्षक और 83 आरक्षको का तबादला कर नयी पदस्थापना दी गयी हैं।

देखिये सूची-

Related Articles

Back to top button