छत्तीसगढ़

CM Anger on Reservation Bill : राज्यपाल के मार्च तक रुकने के बयान पर CM बघेल का तीखा तंज…बोले- मुहूर्त देख रही हैं

रायपुर/नवप्रदेश। CM Anger on Reservation Bill : आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षररा को लेकर राज्यपाल के मार्च तक रुकने के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि, मार्च तक क्यों रूकना है, मुहूर्त देख रही हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में दाखिला रूका हुआ है, भर्तियां रूकी हुई है और राज्यपाल कह रही है कि मार्च तक रूकना चाहिये, आखिर क्यों मार्च तक रूकना चाहिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि, मार्च तक क्यों इंतजार करना चाहिये, मुहूर्त देख रही हैं।

यहां सब परीक्षाएं हो रही है, बच्चों को एडमिशन लेना है, व्यापम की परीक्षाएं होनी है, पुलिस में भर्ती होना है, शिक्षकों की भर्ती होनी है, सारी भर्तियां रूकी हुई है। सब रोके बैठे हैं। ये संविधान में प्राप्त अधिकारों का दुरुपयोग है।

मार्च में ऐसा कौन सा मुहूर्त निकलने वाला है, जिसमें वो करेंगे। वो दिसंबर में पास हुआ है और उसे अब तक रोके हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी चुप है, किसके इशारे पर ? भारतीय जनता पार्टी (CM Anger on Reservation Bill) के ही इशारे पर इसे रोका जा रहा है। ये प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय हैं।

Related Articles

Back to top button