युगो-युगो तक याद रखा जाएगा 25 दिसंबर का दिन: पीएम मोदी

युगो-युगो तक याद रखा जाएगा 25 दिसंबर का दिन: पीएम मोदी

25th December will be remembered for ages: PM Modi

PM Modi

-हुकुमचंद मिल के श्रमिकों के लिए पैकेज का ऐलान

इंदौर/नवप्रदेश। Pm modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय से चुनौतियों का सामना कर रहे इंदौर के हुकुमचंद मिल के मजदूरों को भविष्य अब सुनहरा और सुंदर होगा। पूरा देश 25 दिसंबर का दिन युगो युगो तक याद रखेगा। श्रमिकों के सामने कई चुनौतियों होने के बावजूद उन्होंने काम किया अब उनके सम्मान की बात होगी, उनको उनका हक मिलेगा।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंदौर में आयोजित मजदूरों के हित-मजदूरों को समर्पित कार्यक्रम को नई दिल्ली से वर्चुअल रूप से संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव व उपमुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्री बने कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए।

पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि जब हुकुमचंद मिल के श्रमिकों के लिए पैकेज का ऐलान किया गया तो इंदौर में उत्सव का माहौल हो गया। आज का ये कार्यक्रम इसलिए भी विशेष है क्योंकि आज सुशासन दिवस है। मध्यप्रदेश के साथ स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का संबंध सभी जानते हैं।

आज श्रमिकों को सांकेतिक तौर चेक सौंपा गया है। आने वाले दिनों में ये राशि श्रमिकों तक पहुंचेगी। उन्होंने लंबे समय में कई चुनौतियों का सामना किया है। अब उनके आगे सुनहरा भविष्य है। इंदौर के लोग 25 दिसंबर की तारीख श्रमिकों को न्याय मिलने के दिन के तौर पर याद रखेंगे।

उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘डबल इंजन’ की सरकार को श्रमिक परिवारों का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही उन्होंने यकीन जताया कि राज्य की नई टीम आने वाले दिनों में ऐसी ही कई और उपलब्धियां हासिल करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके लिए देश में चार ही जति सबसे बड़ी हैं, गरीब, युवा, महिलाएं और किसान। मध्यप्रदेश की सरकार ने वंचितों का मान बढ़ाया है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *