छत्तीसगढ़

11th Maths Paper Cancelled : प्रिंसिपल की बड़ी लापरवाही, 9 तारीख का गणित का पर्चा 4 को ही हल कर बैठे छात्र

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से शिक्षा विभाग की एक बड़ी चूक का मामला सामने (11th Maths Paper Cancelled) आया है, जहाँ एक स्कूल प्रबंधन की ‘जल्दबाजी’ ने सैकड़ों छात्रों की मेहनत पर पानी फेर दिया। कोटा ब्लॉक के केंदा हाई स्कूल में कक्षा 11वीं की गणित की परीक्षा निर्धारित समय से चार दिन पहले ही आयोजित कर ली गई।

नियमानुसार यह परीक्षा 9 अप्रैल को होनी थी, लेकिन स्कूल के प्राचार्य की लापरवाही के चलते इसे 4 अप्रैल को ही ले लिया गया। जैसे ही यह खबर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) तक पहुँची, विभाग में हड़कंप (11th Maths Paper Cancelled) मच गया। आनन-फानन में इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। डीईओ विजय टांडे ने इस घोर अनुशासनहीनता के लिए प्राचार्य एम. मिंज को कारण बताओ नोटिस (शोकॉज) जारी कर कड़ा जवाब मांगा है।

9 अप्रैल की परीक्षा निरस्त, अब 11 अप्रैल को दोबारा केंद्र पहुंचेंगे छात्र (11th Maths Paper Cancelled)

प्रशासनिक स्तर पर हुई इस गड़बड़ी का खामियाजा अब छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। 7 अप्रैल को जब विभाग को इस बात की भनक लगी कि गणित का पर्चा पहले ही लीक जैसा हो चुका है, तो 8 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर परीक्षा निरस्त करने का आदेश जारी किया गया।

अब शिक्षा विभाग ने नई तारीख का ऐलान करते हुए 11 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है। अधिकारियों का कहना है कि तय शेड्यूल का उल्लंघन करना न केवल नियमों के खिलाफ है, बल्कि इससे पूरी परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं। इस घटना ने बिलासपुर के शिक्षा हलकों में प्राचार्य की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बोर्ड परीक्षा में ‘वन टाइम लॉक’ का कड़ा पहरा, पर स्थानीय स्तर पर फिर हुई चूक (11th Maths Paper Cancelled)

दिलचस्प बात यह है कि एक तरफ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) पेपर लीक रोकने के लिए ‘वन टाइम लॉक’ जैसे आधुनिक सिस्टम का इस्तेमाल कर रहा है, वहीं स्थानीय स्कूलों में इस तरह की बुनियादी गलतियां हो रही हैं। हाल ही में 12वीं के हिंदी पर्चे के लीक होने के बाद प्रदेश भर में शुक्रवार को दोबारा परीक्षा लेनी पड़ी।

इसके मद्देनजर बोर्ड ने तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में प्रश्न पत्र खोलने के कड़े निर्देश दिए थे, ताकि 8 से 8:30 बजे के बीच ही लिफाफे (11th Maths Paper Cancelled) खुलें। इतनी सख्ती और सुरक्षा के बीच बिलासपुर के केंदा स्कूल में समय से पहले परीक्षा करा लेना प्रशासन की नाक के नीचे हुई बड़ी चूक मानी जा रही है। अब पूरे जिले के केंद्राध्यक्षों को हिदायत दी गई है कि परीक्षा सामग्री के वितरण और हस्ताक्षर की प्रक्रिया में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button