खेल

विश्वकप टीम 2019: राहुल, विजय और कार्तिक को मौका, पंत चूके

मुंबई । भारतीय चयनकर्ताओं ने 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले आईसीसी एकदिवसीय विश्वकप के लिये 15 सदस्यीय भारतीय टीम की सोमवार को घोषणा कर दी जिसमें ओपनर लोकेश राहुल, ऑलराउंडर विजय शंकर और विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक को जगह मिली है जबकि प्रबल दावेदार माने जा रहे अन्य विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिषभ पंत विश्वकप टीम में जगह बनाने से चूक गये। विराट कोहली विश्वकप टीम में कप्तानी संभालेंगे जबकि रोहित शर्मा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। टीम में जगह बनाने के लिये कई दावेदारों की होड़ में राहुल, विजय और कार्तिक भाग्यशाली रहे जबकि कुछ समय पहले तक विश्वकप टीम के लिये सुनिश्चित माने जा रहे युवा पंत पर चयनकर्ताओं ने दांव नहीं लगाया।  लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने भी विश्वकप टीम में जगह बना ली। पंत के अलावा अंबाटी रायुडू भी विश्वकप टीम में जगह बनाने से चूक गये। एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयन पैनल ने बीसीसीआई के मुख्यालय में आज टीम का चयन किया।

Related Articles

Back to top button