Yash Ramayan Movie : 4 साल बाद रावण बनकर मचाएंगे तबाही, 1200 करोड़ की ब्लॉकबस्टर के बाद अब 4000 करोड़ी दांव!

साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी धाक जमाने वाले कन्नड़ सुपरस्टार यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर सुनामी लाने (Yash Ramayan Movie) को तैयार हैं। ‘KGF: चैप्टर 2’ जैसी ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर देने के बाद, यश पिछले 4 सालों से सिल्वर स्क्रीन से गायब थे,

लेकिन अब उनकी वापसी किसी धमाके से कम नहीं होने वाली। इस बार वह किसी छोटे-मोटे प्रोजेक्ट से नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म ‘रामायण’ के जरिए दस्तक दे रहे हैं।

1200 करोड़ का रिकॉर्ड और 4 साल का लंबा इंतजार (Yash Ramayan Movie)

14 अप्रैल 2022 को जब ‘KGF: चैप्टर 2’ रिलीज हुई थी, तो बॉक्स ऑफिस के सारे समीकरण बदल गए थे। रॉकी भाई के अवतार में यश ने दुनियाभर से 1200 करोड़ रुपये से अधिक बटोरकर इतिहास रच दिया था।

हालांकि, इस कामयाबी के बाद यश ने अगली फिल्म चुनने में काफी वक्त लिया। अब सिनेमा प्रेमियों का यह लंबा इंतजार खत्म हो रहा है, क्योंकि यश एक साथ दो मेगा बजट फिल्मों के साथ पर्दे पर आग लगाने आ रहे हैं।

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में बनेंगे लंकापति

निर्देशक नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। करीब 4000 करोड़ के भारी-भरकम बजट से बन रही इस फिल्म को दो भागों में रिलीज (Yash Ramayan Movie) किया जाएगा।

फिल्म में रणबीर कपूर ‘राम’ और साई पल्लवी ‘सीता’ के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, यश ‘लंकापति रावण’ की भूमिका निभाकर दर्शकों को हैरान करने वाले हैं। दिवाली 2026 पर रिलीज होने वाले पहले भाग में यश का रावण अवतार पूरी फिल्म का मुख्य आकर्षण माना जा रहा है।

रणबीर और यश का साथ में नहीं होगा कोई सीन?

हाल ही में ‘सिनेमाकॉन 2026’ के दौरान यश ने एक ऐसी बात साझा की जिसने फैंस को हैरान कर दिया। यश ने बताया कि ‘रामायण’ के पहले भाग में उनका और रणबीर कपूर का कोई भी साझा सीन (Shared Screen) नहीं है।

यश के मुताबिक, “फिल्म के पहले हिस्से में रावण का अपना साम्राज्य यानी लंका की कहानी है और राम का अपना संघर्ष। हम दोनों के बीच टकराव फिल्म के दूसरे भाग में देखने को मिलेगा।” यह खबर सुनने के बाद फैंस अब दूसरे पार्ट के लिए अभी से उत्साहित हैं।

‘टॉक्सिक’ से भी मचेगा बवाल

रामायण के अलावा यश अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर भी सुर्खियों (Yash Ramayan Movie) में हैं। बैक-टू-बैक दो बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ यश यह साबित करने को तैयार हैं कि वह केवल एक हिट के मोहताज नहीं हैं।

केजीएफ के दौरान विवादों और चुनौतियों का सामना करने वाले यश अब एक ग्लोबल आइकन बन चुके हैं और उनकी ये ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

Exit mobile version