Will Arvind Kejriwal go to Rajya Sabha?: नई दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जो विधायक पद का भी चुनाव हार गये हैं। अब वे आगे क्या करेंगे इसे लेकर तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। उन्होंने आनन फानन मेें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सहित आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों को बुलाकर जो बैठक की थी उसे लेकर भी तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल अब पंजाब से राज्यसभा में जाना चाहते हैं। वैसे तो पहले यह भी अफवाह उड़ी थी कि वे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को हटाकर उनकी जगह खुद पंजाब का मुख्यमंत्री बन सकते हैं। किन्तु इसके लिए पंजाब के विधायाकों की सहमति नहीं बनी इसलिए अब अरविंद केजरीवाल राज्यसभा का रूख कर सकते हैं। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल इस समय बहुचर्चित शराब घोटाले सहित कई मामलों में फंसे हुए हैं।
नई दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद कैद की रिर्पोट भी सदन में पेश की होगी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कुछ और मामलें भी दर्ज हो सकते हैं। 15-15 करोड़ रूपये में आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने का भाजपा पर उन्होंने जो आरोप लगाया था उसकी भी जांच शुरू हो गई है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल को आगे लंबी कानूनी लड़ाई लडऩी पड़ेगी यही वजह है कि वे कोई संवैधानिक पद हासिल करना चाहते हैं।
उनके पंजाब का मुख्यमंत्री बनने की राह आसान नहीं है। ऐसे में उनकी सामने एक ही रास्ता बचता है कि वे किसी तरह राज्यसभा में पहुंच जाए। इसके लिए वे पंजाब से बनाए गये आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य का इस्तीफा दिलाकर उसकी जगह खुद राज्यसभा में पहुंच जाए तो किसी कोई आश्चर्य नहीं होगा।