आजकल बढ़ते वजन से परेशान लोग सुबह क्या खाएं इसे लेकर सबसे ज्यादा उलझन (Weight Loss Breakfast) में रहते हैं। कई लोग वजन कम करने के लिए नाश्ता छोड़ देते हैं, लेकिन इससे शरीर कमजोर होने लगता है और दिनभर थकान महसूस होती है। ऐसे में आसान और पेट भरने वाले नाश्ते की तलाश लगातार बढ़ रही है।
अगर सुबह के खाने में सही चीजें शामिल कर ली जाएं तो वजन घटाने का काम काफी आसान हो सकता है। खास बात यह है कि कुछ हेल्दी चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखती हैं और शरीर को जरूरी ताकत भी देती हैं।
सत्तू से मिलेगा लंबे समय तक पेट भरा रहने का फायदा : Weight Loss Breakfast
गर्मियों में सत्तू को काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें चना और दूसरे अनाज होने की वजह से शरीर को प्रोटीन और फाइबर मिलता है। सत्तू पीने से भूख जल्दी नहीं लगती और शरीर में दिनभर ऊर्जा बनी रहती है। नमकीन सत्तू कम कैलोरी वाला विकल्प माना जाता है। इसे तैयार करने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। पानी में घोलकर आसानी से पिया जा सकता है।
मखाना वजन कम करने में बन सकता है मददगार
सुबह के नाश्ते में भुना हुआ मखाना भी अच्छा विकल्प माना जाता है। एक कटोरी मखाना खाने से पेट काफी देर तक भरा रहता है। इसमें कैल्शियम और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। वजन घटाने के लिए बिना तेल और घी के हल्का भूनकर मखाना खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यह कम कैलोरी वाला हल्का नाश्ता माना जाता है।
स्प्राउट्स से शरीर को मिलेगा प्रोटीन
अंकुरित अनाज यानी स्प्राउट्स भी वजन कम करने वालों के लिए काफी फायदेमंद माने (Weight Loss Breakfast) जाते हैं। भीगे हुए चने, अंकुरित मूंग और सोयाबीन को मिलाकर सुबह खाया जा सकता है।
स्प्राउट्स में प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार बार खाने की आदत कम होती है। इसे तैयार करने के लिए रात में अनाज भिगोकर रखना होता है।
नाश्ता छोड़ना नहीं, सही चीजें चुनना जरूरी
विशेषज्ञ मानते हैं कि वजन कम करने के लिए नाश्ता छोड़ना सही तरीका नहीं है। सुबह हेल्दी और हल्का भोजन लेने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है और दिनभर शरीर को ऊर्जा मिलती रहती है।
