Vivo X Fold 6 : वीवो का नया फोल्डेबल फोन जल्द दे सकता है दस्तक, कीमत और दमदार फीचर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार तेज होती (Vivo X Fold 6) जा रही है। इसी बीच वीवो अपने नए प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले ही इसकी संभावित कीमत और कई प्रमुख फीचर्स सामने आने के बाद टेक प्रेमियों के बीच इसकी चर्चा तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि कंपनी इस फोन को अक्टूबर में पेश कर सकती है। भारत में लॉन्च होने पर इसका मुकाबला सीधे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोनों से होगा। इसके साथ कंपनी अपनी एक्स सीरीज के नए स्मार्टफोन भी पेश कर सकती है।

अक्टूबर में हो सकती है एंट्री Vivo X Fold 6

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक वीवो अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन अक्टूबर 2026 में लॉन्च कर सकती है। यह भारत में कंपनी का तीसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। इससे पहले कंपनी एक्स फोल्ड 3 प्रो और एक्स फोल्ड 5 को भारतीय बाजार में उतार चुकी है।

इतनी हो सकती है कीमत

रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में वीवो एक्स फोल्ड 6 की शुरुआती कीमत करीब 1.50 लाख रुपये हो सकती है। वहीं चीन में इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 7,999 युआन रखी गई है, जबकि इसके 16 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 11,299 युआन है। माना जा रहा है कि भारत में टैक्स और अन्य कारणों से इसकी कीमत चीन के मुकाबले अधिक हो सकती है।

बड़े डिस्प्ले के साथ आएगा फोन

लीक जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन में 8.02 इंच का फोल्डेबल एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ 6.51 इंच का कवर डिस्प्ले भी दिया (Vivo X Fold 6) जा सकता है। दोनों स्क्रीन 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेंगी, जिससे स्मूथ स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल अनुभव मिलने की उम्मीद है।

दमदार प्रोसेसर और बड़ी स्टोरेज

फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। इसके साथ 16 जीबी रैम और 1 टीबी तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है। यह कॉन्फिगरेशन मल्टीटास्किंग, गेमिंग और बड़े डेटा स्टोरेज की जरूरत रखने वाले यूजर्स के लिए उपयोगी माना जा रहा है।

कैमरा और बैटरी भी होंगे खास

लीक फीचर्स के मुताबिक स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की भी संभावना है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं 7000 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ 80 वॉट वायर्ड और 40 वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

प्रीमियम सेगमेंट में होगी टक्कर

भारत में लॉन्च होने के बाद वीवो का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन प्रीमियम सेगमेंट में मौजूद अन्य फोल्डेबल डिवाइस को चुनौती (Vivo X Fold 6) दे सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्च की तारीख, कीमत और फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Exit mobile version