तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों लगातार हलचल (Vijay Politics) बनी हुई है। चुनाव नतीजों के बाद सरकार गठन को लेकर जारी अनिश्चितता अब समर्थकों की भावनाओं पर भी असर डालती दिखाई दे रही है। राज्य में नई सरकार को लेकर लोगों के बीच बेचैनी बढ़ती जा रही है और इसी बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
शनिवार को माहौल उस वक्त और तनावपूर्ण हो गया जब अभिनेता से नेता बने विजय के एक समर्थक ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई और गंभीर रूप से झुलसे युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
सरकार गठन में देरी से नाराज था समर्थक : Vijay Politics
जानकारी के मुताबिक टीवीके पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है, लेकिन अभी तक उसे बहुमत का आंकड़ा नहीं मिल पाया है। दूसरी पार्टियों का स्पष्ट समर्थन नहीं मिलने के कारण सरकार गठन की प्रक्रिया अटकी हुई है। बताया जा रहा है कि विजय के मुख्यमंत्री बनने में हो रही देरी से समर्थकों में नाराजगी बढ़ रही थी। इसी बीच एक समर्थक ने भावुक होकर खतरनाक कदम उठा लिया।
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
करीब 40 वर्षीय इसक्कियप्पन नाम के समर्थक ने कथित तौर पर खुद को आग (Vijay Politics) लगा ली। घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक लंबे समय से विजय का समर्थक था और सरकार गठन को लेकर लगातार भावुक प्रतिक्रिया दे रहा था।
पहले भी कर चुका है अजीब प्रदर्शन
जानकारी सामने आई है कि कुछ महीने पहले भी उसने विजय के मुख्यमंत्री बनने की कामना को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया था। बताया गया कि उसने धार्मिक प्रतीक के रूप में लंबे भाले को चेहरे के आर पार कर अपनी आस्था जताने की कोशिश की थी।
नेताओं ने शांति बनाए रखने की अपील की
राज्य में बढ़ते तनाव को देखते हुए कई नेताओं ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील (Vijay Politics) की है। नेताओं का कहना है कि जनता की भावनाओं का सम्मान किया जा रहा है और सरकार गठन को लेकर प्रक्रिया जारी है। साथ ही यह भी कहा गया है कि किसी भी समर्थक को भावुक होकर ऐसा खतरनाक कदम नहीं उठाना चाहिए।
विजय से समर्थकों को संदेश देने की मांग
राजनीतिक नेताओं ने विजय से भी अपील की है कि वह अपने समर्थकों के नाम शांति का संदेश जारी करें। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में कुछ अन्य जगहों पर भी तनाव और हिंसा जैसी घटनाएं सामने आई हैं, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
