रिपोर्टर – साहिल राज लहरे
हैदराबाद में आयोजित 45 दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद जांजगीर-चांपा जिले में पुनः आगमन पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय का सम्मान (Vijay Kumar Pandey) किया गया। इस अवसर पर भीम आर्मी छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव कलेशवर खूँटे एवं युवा पत्रकार साहिल राज लहरे ने सौजन्य भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक को शॉल और श्रीफल भेंट कर प्रशिक्षण पूर्ण करने (Vijay Kumar Pandey) पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विजय कुमार पाण्डेय के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक दक्षता का लाभ जिले को मिलेगा तथा कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।
इस दौरान उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते (Vijay Kumar Pandey) हुए विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके मार्गदर्शन में जिले में शांति, सुरक्षा और जनसेवा से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलेगी। अंत में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय का जिले में पुनः स्वागत करते हुए उनके बेहतर भविष्य और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
