Vijay CM : मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे विजय, शपथ समारोह में पहुंचीं तृषा कृष्णन की सबसे ज्यादा चर्चा

चेन्नई में रविवार सुबह से अलग तरह की हलचल महसूस (Vijay CM) की जा रही थी। स्टेडियम के बाहर समर्थकों की भीड़ लगातार बढ़ती रही और हर तरफ बस एक ही नाम सुनाई देता रहा। लोग अपने पसंदीदा अभिनेता को मुख्यमंत्री के रूप में देखने के लिए घंटों पहले पहुंच गए थे। कई जगहों पर जश्न जैसा माहौल नजर आया तो कुछ लोग इसे तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव बता रहे थे।

जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम के आसपास सुरक्षा कड़ी रही, लेकिन समर्थकों का उत्साह कम नहीं हुआ। समारोह में फिल्म जगत से लेकर राजनीति तक के कई बड़े चेहरे पहुंचे। इसी बीच अभिनेत्री तृषा कृष्णन के पहुंचते ही कैमरे उनकी तरफ घूम गए और वहां मौजूद लोगों के बीच उनकी चर्चा तेज हो गई।

https://twitter.com/ANI/status/2053318255327302056

मुख्यमंत्री पद की ली शपथ : Vijay CM

टीवीके प्रमुख सी जोसेफ विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। विजय को राज्य का नौवां मुख्यमंत्री बनाया गया। समारोह के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोग लगातार उनके समर्थन में नारे लगाते रहे।

विजय का शपथ ग्रहण कार्यक्रम पूरे दिन चर्चा में बना रहा। राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ साथ फिल्म जगत की कई जानी पहचानी हस्तियां भी कार्यक्रम में पहुंचीं। समर्थकों के बीच इस बात को लेकर खास उत्सुकता दिखाई दी कि फिल्मों के बाद अब विजय किस तरह राजनीति में अपनी नई भूमिका निभाएंगे।

तृषा कृष्णन पर टिकी रहीं नजरें

समारोह में सबसे ज्यादा ध्यान अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने खींचा। वह नीले रंग की कांजीवरम साड़ी (Vijay CM) में पहुंचीं, जिसके साथ उन्होंने कढ़ाईदार ब्लाउज पहना था। पारंपरिक अंदाज और गहनों के साथ उनका लुक काफी चर्चा में रहा। कार्यक्रम के लिए निकलने से पहले तृषा ने अपने घर के बाहर मीडिया से संक्षिप्त बातचीत भी की। उन्होंने विजय की जीत पर खुशी जताई और आगे के समय को लेकर उत्साह जाहिर किया। समारोह स्थल पर उनके पहुंचते ही लोगों ने उनकी तस्वीरें लेना शुरू कर दिया।

https://twitter.com/ANI/status/2053309791813152788

कई कलाकार भी पहुंचे

तृषा कृष्णन के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के कई अन्य कलाकार भी कार्यक्रम में नजर आए। अभिनेत्री संगीता और गायक कृष भी स्टेडियम पहुंचते दिखाई दिए। समारोह के दौरान कई कलाकारों ने विजय को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

विजय की यह जीत उनके राजनीतिक सफर का बड़ा पड़ाव मानी जा रही है। उनकी पार्टी ने पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरकर मजबूत शुरुआत की है। चुनाव नतीजों के बाद से ही पार्टी लगातार चर्चा में बनी हुई है।

राज्यपाल को सौंपा समर्थन पत्र

सरकार गठन से पहले विजय ने राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात कर 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। तमिलनाडु में बहुमत के लिए जरूरी आंकड़े से ज्यादा समर्थन मिलने के बाद सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया।

समर्थन देने वालों में टीवीके के अलावा कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई एम, वीसीके और आईयूएमएल के विधायक (Vijay CM) शामिल रहे। इसके बाद रविवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक और मेहमान पहुंचे।

Exit mobile version