कोरोना को लेकर बनाया भय व आतंक का माहौल, इससे बेहतर ढंग से निपटा जा सकता था : डॉ. महंत

विधानसभा की पत्रकार दीर्घा की सलाहकार समिति की बैठक को किया संबोधित

रायपुर/नवप्रदेश। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत (vidhansabha speaker dr charandas mahant) ने बुधवार को विधानसभा की पत्रकार दीर्घा की सलाहकार समिति (patrakar dirgha salahkar samiti) की बैठक (meeting) को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का सबसे मजबूत स्तंभ है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत (vidhansabha speaker dr charandas mahant) ने आगे कहा कि कोरोना (corona) को लेकर पिछले पांच-छह माह में भय और आतंक का माहौल बनाया गया, जबकि इससे बेहतर ढंग से निपटा जा सकता था।

समिति (patrkar dirgha salahkar samiti baithak) की बैठक (meeting) में डॉ. महंत ने कहा कि हमने विधानसभा का सत्र बुलाया है। चूंकि विधानसभा जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता की आवाज को उठाने का मंच है, इसलिए सत्र को रोका नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों का कोरोना (corona) टेस्ट कराया जा रहा है। सदन में सदस्यों के लिए बैठक व्यवस्था भी ऐसी की गई है कि दो सदस्यों के बीच कांच का पार्टेशन बनाया गया है। विधानसभा परिसर में आम नागरिकों को प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि कोरोना संक्रमण आगे बढ़ भी गया तो सत्र आहूत किया जाएगा। बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी तथा विधानसभा के प्रमख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े भी मौजूद थे।

संक्रमण से बचाव के लिए सदन में हो रही ये व्यवस्था

शहीद जवानों के साथ ही इन दिवंगत नेताओं को दी जाएगी श्रद्धांजलि

579 प्रश्रों की सूचना, अनुपूरक बजट भी होगा पेश

इस सत्र के लिए कुल 579 प्रश्रों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इनमें 304 तारांकित व 275 अतारांकित प्रश्र हैं। अभी तक 4 स्थगन, 98 ध्यानाकर्षण, 3 अशासकीय संकल्प एवं 7 शून्यकाल की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। सत्र में अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा। किसी विधेयक की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

Exit mobile version