UPSC Recruitment : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 450 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन का समय हाथ से न जाने दें

केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में अधिकारी स्तर की नौकरी पाने का सपना देख (UPSC Recruitment) रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। संघ लोक सेवा आयोग ने कई विभागों में सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत स्वास्थ्य, नागरिक उड्डयन, कॉर्पोरेट कार्य, श्रम एवं रोजगार समेत कई मंत्रालयों में नियुक्तियां की जाएंगी। अलग अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए इसमें कई पद शामिल किए गए हैं।

450 पदों पर होगी भर्ती UPSC Recruitment

आयोग ने विज्ञापन संख्या 07/2026 जारी करते हुए कुल 450 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें ड्रग इंस्पेक्टर, स्पेशलिस्ट ग्रेड तीन, कंपनी प्रॉसिक्यूटर, लीगल ऑफिसर, एरोनॉटिकल ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर और सब रीजनल एम्प्लॉयमेंट ऑफिसर सहित 54 प्रकार के पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। फार्मेसी, इंजीनियरिंग, विधि और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 35 से 40 वर्ष तक रखी गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन

आवश्यकता पड़ने पर आयोग भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा, जिसके बाद साक्षात्कार लिया (UPSC Recruitment) जाएगा। कुछ पदों पर केवल साक्षात्कार के आधार पर भी चयन किया जा सकता है। चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल 7 से लेवल 11 तक का वेतनमान मिलेगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन के लिए सबसे पहले आयोग के ऑनलाइन भर्ती पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉग इन कर विज्ञापन संख्या 07/2026 का चयन करें, संबंधित पद के लिए आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा कर आवेदन अंतिम रूप से जमा (UPSC Recruitment) करें। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है, जबकि सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों तथा एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क रखा गया है।

Exit mobile version