केंद्रीय मंत्री ने प्रियंका-राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा- संविधान के शिकारी कभी रक्षक नहीं हो सकते…

नई दिल्ली। rajiv lalan singh: संविधान दिवस के मौके पर लोकसभा में चर्चा के दौरान मुंगेर से जेडीयू सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला। ललन सिंह ने कहा हमारे संविधान निर्माताओं ने जब संविधान बनाया तो उसमें दो पहलुओं की बात कही। संविधान का एक पहलू सभी तत्वों के लिए सामाजिक और आर्थिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है। वहीं दूसरी तरफ यह भी बताता है कि उन्हें कहां जगह देनी है। जो लोग संविधान से छेड़छाड़ करते हैं।

इस देश पर लंबे समय तक कई लोगों ने शासन किया है। पिछले 10 सालों में नरेंद्र मोदी ने इस देश में जो भी अच्छे काम किए हैं, उन सभी कामों को राजनाथ सिंह ने विस्तार से बताया है। उन कामों में एक मूल मंत्र है, जो इसी संविधान से लिया गया है ‘सबका साथ, सबका। ‘विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारे संविधान का मूल मंत्र है।

ललन सिंह ने कहा इन लोगों ने इतने लंबे समय तक देश पर शासन किया। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों बार संविधान की अवहेलना की। इसी वजह से आज संविधान (rajiv lalan singh) ने उन्हें वहीं खड़ा कर दिया है, जहां वे 15 साल से घूम रहे हैं। ललन सिंह ने प्रियंका गांधी का नाम लिए बिना कहा कांग्रेस की महिला सांसद ने अपने पहले ही भाषण में सरकार और प्रधानमंत्री पर बेहद व्यंगात्मक तरीके से निशाना साधा। अरे हमें नहीं पता, जरा हमारे उन पूर्वजों का इतिहास पढ़ो जिन्होंने इस देश पर राज किया है। हमारे यहां एक कहावत है, ‘सौ चूहे खाकर, बिल्ली हज को चली।

ललन सिंह ने आगे कहा जो लोग संविधान के भक्षक हैं, वे आजकल कुछ संविधान रक्षकों की तरह संविधान की प्रति लेकर घूम रहे हैं। ललन सिंह ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा ‘जो लोग संविधान के भक्षक हैं वे कभी संविधान के रक्षक नहीं हो सकते। जब आप संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं तो लोग आप पर हंसते हैं। कम से कम हमें महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावों से तो सीख लेनी चाहिए थी। थोड़ा सुधार करोगे तो ठीक हो जाओगे।

Exit mobile version