Site icon Navpradesh

सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पानी में फेंका हथियार…

Two accused who opened fire at Salman Khan's house arrested, threw weapon in water...

fire at Salman Khan house

-दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज जिले से किया गिरफ्तार

मुंबई। fire at Salman Khan house: सलमान खान के घर फायरिंग मामले में दो आरोपी गुजरात को पुलिस ने आज भुज से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान विक्की साहब गुप्ता और सागर श्रीजोगेंद्र पाल के रूप में हुई है। दोनों आरोपी अनमोल बिश्नोई गिरोह ने काम पर रखा था। पुलिस ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास पर गोलीबारी की घटना में शामिल दो आरोपियों को मुंबई अपराध शाखा ने मंगलवार सुबह गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया।

आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के 24 वर्षीय विक्की साहब गुप्ता और 21 वर्षीय सागर श्रीजोगेंद्र पाल के रूप में हुई। पुलिस सूत्रों ने कहा कि दोनों को अनमोल बिश्नोई के गिरोह ने काम पर रखा था और उन्हें अपराध के लिए कुछ पैसे भी दिए गए थे।

बॉलीवुड स्टार के मुंबई स्थित घर पर गोलीबारी (fire at Salman Khan house) करने के बाद, आरोपियों ने मुंबई में एक चर्च के पास अपनी बाइक छोड़ दी, कुछ दूरी तक पैदल चले और फिर एक ऑटोरिक्शा लेकर बांद्रा रेलवे स्टेशन पहुंचे। फिर वे सांताक्रूज़ स्टेशन के लिए एक ट्रेन में चढ़ गए और अपनी यात्रा जारी रखने के लिए एक अन्य ऑटो-रिक्शा किराए पर लिया।

पानी में हथियार फेंक दिया

आधिकारिक सूत्रों ने यह भी कहा कि पुलिस को संदेह है कि हमले में इस्तेमाल की गई बंदूक स्थानीय स्तर पर बनी पिस्तौल नहीं थी। सूत्रों ने बताया कि हथियार को बाद में एक जलाशय में फेंक दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भुज महेंद्र बागरिया ने कहा कि आरोपियों को एक रात पहले 13 अप्रैल को बांद्रा में एक पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा हथियार दिया गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हथियार आरोपी को 13 अप्रैल की रात को बांद्रा में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पहुंचाया गया था।

वे पनवेल में रह रहे थे और ऑटोरिक्शा और बाइक पर सलमान के आवास की रेकी की थी जिसके बाद 14 अप्रैल को उन्होंने गोलीबारी की। उन्होंने हमारे अधिकारियों को बताया कि उन्होंने हथियार फेंक दिया है। पुलिस अभी तक हथियार बरामद नहीं कर पाई है।

अनमोल बिश्नोई ने ली जिम्मेदारी

आरोपी ने रविवार सुबह करीब 5 बजे बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की थी। पुलिस ने बताया था कि जब फायरिंग हुई तब सलमान खान अपने घर पर मौजूद थे। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस घटना की जिम्मेदारी ली थी।

जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बरार कई बार सलमान खान को मारने का ऐलान कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक बिश्नोई और बरार ने अभिनेता को मारने के लिए अपने शूटर मुंबई भेजे थे। लॉरेंस बिश्नोई का गिरोह कथित तौर पर 1998 के काले हिरण शिकार मामले के कारण सलमान खान को निशाना बना रहा है। बिश्नोई समुदाय में काले हिरणों को पवित्र माना जाता है।

Exit mobile version