Site icon Navpradesh

Tribal leader Arvind Netam : कांग्रेस छोड़ते ही नेताम का एलान 50 सीटों में लड़ेंगे चुनाव, CM ने यह कहा..

Tribal leader Arvind Netam :

Tribal leader Arvind Netam :

0 नेताम ने CM भूपेश पर तंज कसते हुए कहा था पार्टी में उन्हीं की चल रही

0 CM भूपेश ने लगाया बड़ा आरोप अरविंद नेताम बीजेपी के हाथों में खेल रहे

रायपुर/नवप्रदेश। Tribal leader Arvind Netam : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस छोड़ते ही आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने एलान कर दिया है कि आदिवासी समाज प्रदेश की 90 में से 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इस तरह की अटकलें कई महीने से जारी थीं। उन्हें पीसीसी ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। लेकिन आज उन्होंने PCC को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

CM ने Tribal leader Arvind Netam : अरविंद नेताम पर बड़ा आरोप लगते हुए बोले- वे भाजपा के हाथों में खेल रहे हैं। CM बघेल ने कहा कि, श्री नेताम की लगातार भाजपा के साथ बैठकें भी हो रही हैं, वे भाजपा (BJP) के हाथों में खेल रहे हैं। हम पहले निष्कासित करते तो फिर से वे किसी पार्टी में चले जाते, इसलिए हमने ऐसा नहीं किया।

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इस तरह की अटकलें कई महीने से जारी थीं। उन्हें पीसीसी ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। लेकिन आज उन्होंने PCC को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

90 में से 50 सीटों पर खड़ा करेंगे SCST प्रत्याशी

नेताम लगातार प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरते रहे हैं। आज भी इस्तीफा भेजने के बाद कहा कि, कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों के साथ अन्याय किया है। पेसा कानून को कमजोर करने का काम किया है। श्री नेताम के मुताबिक, आदिवासी समाज अपने हक के लिए चुनाव लड़ने पर मजबूर हो गया है। मैं चुनाव नहीं लडूंगा, समाज के लोगों को चुनाव लड़ाकर आगे करने का काम करूंगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि, आदिवासी समाज प्रदेश की 90 में से 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

Exit mobile version