Site icon Navpradesh

Tiktok Star : BJP नेत्री की हार्ट अटेक से मौत, देखें मौत से चंद घंटों पहले की ये ट्वीट…

Tiktok Star: BJP leader dies of heart attack in Goa, see this tweet a few hours before his death...

Tiktok Star

हरियाणा। Tiktok Star : हरियाणा की भाजपा नेता सोनाली फोगाट का मंगलवार को निधन हो गया। वे 42 साल की थीं। वे अपने स्टाफ के साथ गोवा गई थीं, जहां उन्हें सोमवार देर रात दिल का दौरा पड़ा था। सोनाली के भाई ने बताया कि एक घंटा पहले उनका निधन हो गया। सोनाली टिक-टॉक स्टार और बिग बॉस-14 की कंटेस्टेंट बनने के बाद पॉपुलर हुई थीं। उनकी एक बेटी है और पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है।

सोनाली ने 27 अगस्त को वर्करों की मीटिंग (Tiktok Star) बुलाई थी। सोनाली ने अपनी मौत से चंद घंटे पहले रात को फेसबुक पर अपनी फोटो अपलोड की थी। जिस पर सोनाली ने लिखा था कि ऑलवेज रेडी, दबंग लेडी, रियल बॉस लेडी।

चुनाव हार गई थीं सोनाली

सोनाली अपने बयानों को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रही हैं। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था। वे इस चुनाव में हार गई थीं। कुलदीप बिश्नोई ने 29 हजार 471 वोट से ज्यादा वोट हासिल किए थे।

सोनाली और कुलदीप बिश्नोई राजनीतिक (Tiktok Star) विरोधी थे। हाल ही में दोनों की मुलाकात हुई थी और गिले-शिकवे दूर हुए थे। ये मुलाकात सोनाली के घर पर ही हुई थी। इसके बाद सोनाली गुरु जांभेश्वर जयंती पर बिश्नोई मंदिर में पहुंची थीं।

Exit mobile version