Site icon Navpradesh

इस बार लंदन से लॉन्च होगी मीनाक्षी की बांबू राखी, देश भर में बांबू राखियों को कर चुकी है लोकप्रिय…

Bamboo Rakhi

रमेश सोलंकी, (आसिफाबाद)

Bamboo Rakhi: सारी दुनिया अब प्लास्टिक मुक्त सामग्री को पसंद कर रही है। इस क्रम में भारत में पहले ही लोकप्रिय हो चुकी बांबू की शुद्ध इको फ्रेंडली राखी अब इंग्लैंड के लंदन से लॉन्च होगी। मीनाक्षी मुकेश वालके की राखी में खादी के धागे, तुलसी और रुद्राक्ष के मणि होते है। इस लिए वह सात्विक राखी बन जाती है। ऐसी राखी अब लंदन में भारतीय ही नहीं गोरों को भी लुभाएंगी।

लंदन में काम करने वाली श्रीमती मीनाक्षी खोड़के महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बनने वाली बांस की आकर्षक डिजाईन की फैन है। वह स्वयं पर्यावरण और संस्कृति प्रेमी है। उन्होंने महाराष्ट्र की प्रसिद्ध बांस कला को लंदन में लोकप्रिय करने का संकल्प लिया है। लंदन की श्रीमती खोड़के समाजसेवी है और हिन्दुस्थान की कला तथा उसे बड़ी मेहनत से साकार करनेवाले होनहार कारीगरों को वैश्विक स्तर पर सम्मान तथा सहयोग देना चाहती है।

भविष्य में इस कार्य को लंदन (Bamboo Rakhi) में बढ़ाने का भी उनका संकल्प है। इसी क्रम में उन्होंने आगामी रक्षा बंधन के लिए बांबू की शुद्ध, सात्विक राखियों को लॉन्च करने का निर्णय लिया है। यही नहीं यह राखियां भी लंदन पहुंच गई है।श्रीमती मीनाक्षी वालके ने हमारे संवाददाता को बताया कि राखियां लंदन पहुंची है। अन्य सामग्री भी जल्द भेजी जा रही है। कनाडा के संस्कृति कला संस्था का वुमन हीरो पुरस्कार पा चुकी डिज़ाइनर मीनाक्षी ने बताया कि उनका काम ही पवित्र हिन्दू संस्कृति में रचे बसे पर्यावरण के संस्कारों पर चल रहा है।

इसलिए प्लास्टिक मुक्त डिजाईन उनकी विशेषता भी है। आम तौर पर लोग ईको फ्रेंडली राखी के नाम पर प्लास्टिक या रबर के मणि तथा धागे आदि से उन्हें सजाते है। जिससे उनके ईको फ्रेंडली होने का अर्थ ही बदल जाता है। मीनाक्षी ने बताया कि बीते वर्ष ही उनकी बांबू राखी पूरे हिन्दुस्थान में लोकप्रिय हुई थी। इस बार लंदन के अलावा सऊदी अरब, सिंगापुर, कनाडा, अमेरिका आदि देशों से भी मांग अा रही है।

राखी के अलावा ज्वेलरी, मोबाईल स्टैंड एवम् एंप्लीफायर, की चेन, फ्रेंडशिप बैंड, प्लांटर, गिफ्ट बॉक्स, लैंप शेड, कटोरी (बाउल), प्लेट, विभिन्न डिजाईन के बास्केट्स आदि भी मीनाक्षी बनाती है। दरअसल मीनाक्षी स्वयं वंचित तबके की एक सामाजिक कार्यकर्ता है जो अपने साथ झोपड़पट्टी की गरीब महिला व लड़कियों को मुफ्त ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार देती है। जिसके उनका सामाजिक उद्यम अभिसार इनोवेटिव काम करता है।

WhatsAppFacebookPrintShare
Exit mobile version