संपादकीय: आतंकी माड्यूल का खुलासा ; सतर्कता जरूरी

Editorial: पंजाब पुलिस ने एक आतंकी माड्यूल का खुलासा करते हुए चार नाबालिग सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से अवैध हथियार भी जब्त हुए हैं। पंजाब पुलिस के मुताबिक नई दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान वहां बम फेकने की योजना बनाई गई थी। आतंकी माड्यूल के इस खुलासे के बाद संसनीय फैल गई है। एक बड़ा आतंकी हमला होने से बच गया है। यदि जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन और लंबा चलता तो वहां आंतकी वारदात हो जाती।

पंजाब पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनसे पुछताछ में उनसे कई चौकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। यह ठीक है कि फिल्हाल तो खतरा टल गया है लेकिन देश को बहलाने की साजिश आगे भी हो सकती है। इसलिए अतिरिक्त सर्तकता बरतना निहायत जरूरी है। पंजाब की तरह ही बंगाल में भी आतंकी माड्यूल का खुलासा हुआ है। जाहिर है पड़ौसी देश पाकिस्तान भारत में इसी आंतकी घटना को अंजाम देने की फिराक में है और इसके लिए वह भारत में ही रहने वाले गद्दारों को मोहरा बना रहा है और इनमें भी वह नाबालिग बच्चों का सहारा ले रहा है।

ऐसे में जम्मू कश्मीर, बंगाल और नई दिल्ली सहित देश के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम करना आवश्यक है और संदिग्धों के खिलाफ युद्धस्तर पर अभियान भी चलाना होगा। तभी पाक के नापाक मंसूबे नाकाम होंगे और देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर जो खतरा पैदा हुआ है वह दूर होगा।

Exit mobile version