हम अक्सर चेहरे की चमक और बालों की सेहत पर तो हजारों खर्च कर देते हैं, लेकिन शरीर का सबसे मजबूत हिस्सा कहे जाने वाले ‘दांतों’ को नजरअंदाज (Teeth Weakness Causes) कर देते हैं। क्या आपके दांत भी अचानक ठंडे-गर्म के प्रति संवेदनशील हो गए हैं या बिना किसी चोट के टूटने लगे हैं? अगर हाँ, तो यह केवल ब्रश न करने का नतीजा नहीं है।
डेंटिस्ट्स का मानना है कि दांतों का गिरना या कमजोर होना इस बात का सीधा संकेत है कि आपके शरीर के भीतर कुछ बुनियादी पोषक तत्वों की भारी किल्लत हो गई है।
केमिकल वाली ड्रिंक्स और इनेमल का दुश्मन (Teeth Weakness Causes)
आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में सोडा, कोला और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स हमारे जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन ड्रिंक्स में मौजूद केमिकल्स आपके दांतों की सुरक्षा कवच यानी ‘इनेमल’ को धीरे-धीरे गला देते हैं? जब इनेमल कमजोर होता है, तो दांत न सिर्फ पीले पड़ते हैं बल्कि वे खोखले होकर टूटने लगते हैं।
लापरवाही का आलम यह है कि हम सफाई के नाम पर सिर्फ सुबह ब्रश करते हैं, जबकि दांतों की असली बर्बादी रात के खाने के बाद जमने वाले बैक्टीरिया से होती है।
विटामिन-A और C: मसूड़ों और चमक की ढाल
दांतों को सिर्फ कैल्शियम की जरूरत नहीं होती। विटामिन-A की कमी होने पर दांतों के ‘इपीथेलियल सेल्स’ मरने लगते हैं, जो दांतों के भीतर मिनरल्स को बांधकर रखते हैं। इसकी कमी से इनेमल अपनी मजबूती खो देता है।
इसके लिए आपको अपनी थाली में गाजर, पपीता और डेयरी प्रोडक्ट्स को जगह (Teeth Weakness Causes) देनी चाहिए। वहीं, विटामिन-C की कमी मसूड़ों को कमजोर कर देती है, जिससे दांतों की पकड़ ढीली हो जाती है। संतरा, नींबू और आंवला जैसे खट्टे फल न केवल इन्फेक्शन रोकते हैं, बल्कि दांतों की प्राकृतिक सफेदी भी बरकरार रखते हैं।
कैल्शियम का असली ‘पार्टनर’ है विटामिन-D
अक्सर लोग दांतों की मजबूती के लिए कैल्शियम की गोलियां तो खाते हैं, लेकिन फायदा नहीं होता। इसकी वजह है विटामिन-D की कमी। बिना विटामिन-D के हमारा शरीर कैल्शियम को सोख ही नहीं पाता।
अगर आप पर्याप्त धूप नहीं ले रहे हैं या फिश ऑयल जैसी चीजें डाइट में शामिल नहीं हैं, तो आपके दांतों की नींव कच्ची रह जाएगी। साथ ही, विटामिन B-12 की कमी पायरिया जैसी बीमारियों को दावत देती है, जो धीरे-धीरे मसूड़ों को सड़ा देती है और दांत अपने आप गिरना शुरू हो जाते हैं।
कैसे बचाएं अपनी मुस्कान? बस ये छोटे बदलाव हैं जरूरी
दांतों को उम्र भर साथ रखने के लिए कुछ बुनियादी नियमों का पालन करना (Teeth Weakness Causes) जरूरी है। रात को सोने से पहले ब्रश करना अपनी आदत में शुमार करें ताकि बैक्टीरिया को पनपने का समय न मिले।
इसके अलावा, आयुर्वेद की पुरानी तकनीक ‘ऑयल पुलिंग’ (तेल से कुल्ला करना) दांतों और मसूड़ों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप मीठा या सोडा पीते हैं, तो तुरंत सादे पानी से कुल्ला करें। याद रखें, दांत कुदरत का वो हिस्सा हैं जो एक बार चले जाएं तो दोबारा नहीं आते, इसलिए इनकी देखभाल में कंजूसी न करें।
