Takhatpur Rice Mill Accident : राइस मिल में फटा एलिवेटर का टीन, मलबे में दबने से मजदूर की दर्दनाक मौत

बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने (Takhatpur Rice Mill Accident) आई है। यहाँ खपरी स्थित ‘शिवायम राइस मिल’ में काम के दौरान हुए एक भीषण हादसे में एक गरीब मजदूर की जान चली गई।

गुरुवार की दोपहर जब मिल में आम दिनों की तरह कामकाज चल रहा था, तभी अचानक आई मौत ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। मृतक की पहचान राकेश केवट के रूप में हुई है।

कैसे हुआ यह खौफनाक हादसा? (Takhatpur Rice Mill Accident)

प्रत्यक्षदर्शियों और मिल के अन्य कर्मचारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब ढाई बजे मिल में धान की लोडिंग का काम जोरों पर था। राकेश केवट अपने काम में व्यस्त थे, तभी मशीनरी में खराबी आने के कारण एलिवेटर का टीन अचानक जोरदार आवाज के साथ फट गया।

टीन फटने से भारी मात्रा में धान का ढेर राकेश के ऊपर आ गिरा। राकेश धान के उस विशाल ढेर के नीचे दब गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

एक घंटे तक दबे रहे राकेश, सिर में आई गंभीर चोट

हादसे के बाद मिल परिसर में अफरा-तफरी मच (Takhatpur Rice Mill Accident) गई। साथी मजदूरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन धान के दबाव और भारी मलबे के कारण राकेश को बाहर निकालने में करीब एक घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया।

जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक सिर में आई गंभीर चोटों और दम घुटने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। गनीमत रही कि इस हादसे की चपेट में आने से एक दूसरा मजदूर बाल-बाल बच गया।

अस्पताल पहुंचे अधिकारी, जांच में जुटी पुलिस

हादसे की खबर मिलते ही तखतपुर थाना प्रभारी विवेक पांडेय और नायब तहसीलदार रोशनी कंवर दलबल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Takhatpur Rice Mill Accident) पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद राकेश को मृत घोषित कर दिया।

प्रशासन की मौजूदगी में पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या मिल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी या यह महज एक तकनीकी खराबी का नतीजा था।

इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव के लोगों में भी मिल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस परिजनों और मिल के अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज कर रही है ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके।

Exit mobile version