Sunila Sharma : दिग्गज संगीतकार प्यारेलाल की पत्नी सुनीला शर्मा का निधन, परिवार में शोक, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार प्यारेलाल शर्मा के परिवार से दुखद खबर (Sunila Sharma) सामने आई है। उनकी पत्नी सुनीला प्यारेलाल शर्मा का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। परिवार के अनुसार उन्होंने 12 जुलाई को अपने परिजनों की मौजूदगी में शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर है।

परिवार ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए सुनीला शर्मा को प्रेम, करुणा और सादगी की मिसाल बताया। परिवार ने कहा कि उन्होंने पूरी जिंदगी अपने स्नेह और समर्पण से सभी को जोड़े रखा और अब उनकी यादें हमेशा साथ रहेंगी। साथ ही इस कठिन समय में संवेदनाएं व्यक्त करने वाले सभी लोगों का आभार भी जताया गया।

आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार Sunila Sharma

परिवार के मुताबिक सुनीला शर्मा का अंतिम संस्कार 13 जुलाई को मुंबई के सांताक्रुज स्थित दत्तात्रय रोड श्मशान घाट में किया जाएगा। अंतिम विदाई में परिवार के सदस्यों के साथ फिल्म और संगीत जगत की कई हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

संगीत जगत की मशहूर जोड़ी का अहम हिस्सा रहा परिवार

प्यारेलाल शर्मा भारतीय फिल्म संगीत के सबसे प्रतिष्ठित नामों (Sunila Sharma) में शामिल हैं। दिवंगत लक्ष्मीकांत के साथ उनकी लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार धुनें दीं। इस जोड़ी ने दशकों तक बॉलीवुड संगीत पर अपनी अलग पहचान बनाई और अनेक सुपरहिट फिल्मों में संगीत दिया।

Exit mobile version