Site icon Navpradesh

Strange Act In Aligarh : जिस लड़की की हत्या में 7 साल से जेल में बंद है युवक, वो पति और बच्चों के साथ मजे से गुजार रही थी जिंदगी, लेकिन अब…

Strange Act In Aligarh,

अलीगढ़, नवप्रदेश। उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ से ऐसा मामला सामने आया जिससे पुलिस भी हैरान है। दरअसल, जिस लड़की की हत्या और अपहरण के जुर्म में एक युवक पिछले 7 साल से जेल में बंद है, वह पुलिस को जिंदा मिली (Strange Act In Aligarh) है।

पुलिस को पता चला कि लड़की हाथरस गेट क्षेत्र में पति और दो बच्चों के साथ रह रही है। उन्होंने तुरंत उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जेल में बंद युवक विष्णु की मां ने कोर्ट से अब न्याय की गुहार लगाई है।

दरअसल, पिछले दिनों गोंडा के ढांठौली गांव निवासी सुनीता वृंदावन के एक भागवताचार्य के साथ एसएसपी से मिलीं थीं। उन्होंने बताया था कि उनके निर्दोष बेटे को गांव की एक लड़की के अपहरण और हत्या के जुर्म में जेल भेजा गया है।

लेकिन असल में वह लड़की जिंदा है और पति और दो बच्चों के साथ आराम से जिंदगी बिता रही (Strange Act In Aligarh) है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामले पर एक्शन लिया और आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि 7 फरवरी 2015 को 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना गोंडा में दर्ज हुई थी। इस मामले में गांव की ही विधवा अनीता के इकलौते बेटे विष्णु पर संदेह जताया गया था।

हालांकि कई महीने तक जांच के बाद लड़की का सुराग नहीं मिला। वहीं, आगरा में एक लड़की की लाश मिली (Strange Act In Aligarh) थी।

उसके शरीर पर मिले कपड़ों के आधार पर गोंडा निवासी पिता ने अपनी बेटी के रूप में शव की पहचान की और विष्णु पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने विष्णु पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और हत्या कर साक्ष्य मिटाने के आरोप में 25 सितंबर 2015 को चार्जशीट दायर करते हुए जेल भेज दिया।

Exit mobile version