Special Train: यात्रियों के लिए राहत की खबर, पटना से चलने वाली विशेष रेल सेवा की अवधि बढ़ी, इन शहरों को मिलेगा फायदा

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने पटना-चर्लपल्ली स्पेशल (Special Train) के संचालन में चार-चार फेरों का विस्तार किया है। पहले यह ट्रेन 17 जुलाई तक संचालित होनी थी, लेकिन यात्रियों की सुविधा और कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अब इसका संचालन 31 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशन से भी यात्री इस विशेष ट्रेन का लाभ उठा सकेंगे।

इन तारीखों में चलेगी ट्रेन

विस्तार के बाद ट्रेन संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल (Special Train) 20 से 29 जुलाई 2026 तक चार फेरों में प्रत्येक सोमवार और बुधवार को पटना से रवाना होगी। वहीं ट्रेन संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 22 से 29 जुलाई तक दो फेरों में प्रत्येक बुधवार को चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 24 से 31 जुलाई तक दो फेरों में प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी।

इन स्टेशनों पर मिलेगा लाभ

Special Train का दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव रहेगा। इन स्टेशनों से यात्री आरक्षण कर इस विशेष रेल सेवा का लाभ उठा सकेंगे। रेलवे का उद्देश्य बढ़ती यात्री भीड़ के दौरान अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराना है।

22 कोच के साथ होगा संचालन

इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं। इनमें एक पावरकार, एक एसएलआरडी, दो सामान्य श्रेणी, चार स्लीपर, सात एसी थ्री टियर और सात एसी थ्री इकानमी कोच शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने और इस अतिरिक्त सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

Exit mobile version