फिल्ममेकर शिरीष कुंदर अचानक सोशल मीडिया पर चर्चा (Shirish Kunder Viral Look) में आ गए हैं। आमतौर पर लो-प्रोफाइल रहने वाले शिरीष ने हाल ही में अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका बदला हुआ अंदाज और फिटनेस देखकर फैंस हैरान रह गए। कई लोगों को उनका यह नया लुक इतना अलग लगा कि सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं।
हालिया तस्वीरों में शिरीष कुंदर पहले से ज्यादा फिट, कॉन्फिडेंट और स्टाइलिश (Shirish Kunder Viral Look) नजर आ रहे हैं। कुछ फोटो में उन्होंने अपनी टोन्ड फिजिक दिखाई, जबकि अन्य तस्वीरों में फॉर्मल सूट में उनका क्लासी अंदाज देखने को मिला। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर फैंस ने उन्हें “एजलेस” और “टोटली डिफरेंट” तक बता दिया।
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या यह AI का कमाल है या फिर किसी खास फिटनेस रूटीन का असर। हालांकि तस्वीरों की प्रामाणिकता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनके इस नए अवतार ने फैंस के बीच उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।
इस बीच फराह खान ने भी शिरीष की पोस्ट पर मजेदार प्रतिक्रिया (Shirish Kunder Viral Look) देते हुए कमेंट किया, “कहीं जा रहे हो??”, जिसने फैंस का ध्यान और खींच लिया। दोनों की केमिस्ट्री और हल्का-फुल्का अंदाज हमेशा की तरह लोगों को पसंद आया।

