क्रिकेट को दुनिया के नए देशों तक पहुंचाने की कोशिशों के बीच एक बड़ी पहल ने खेल प्रेमियों का ध्यान खींच (Shah Rukh Khan) लिया है। इस बार चर्चा किसी टूर्नामेंट की नहीं, बल्कि एक ऐसे क्रिकेट मैदान की है, जिसे लेकर लंबे समय से तैयारियां चल रही थीं। उद्घाटन के बाद सामने आए वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
मैदान के उद्घाटन के साथ ही लोगों की नजर एक ऐसे खिलाड़ी पर भी ठहर गई, जिसका जन्म पाकिस्तान में हुआ, लेकिन वह दूसरे देश की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलता है। इसी वजह से वीडियो को लेकर अलग अलग तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।
लॉस एंजेलिस में खुला नया क्रिकेट मैदान Shah Rukh Khan
बॉलीवुड अभिनेता और कोलकाता नाइट राइडर्स के सह मालिक शाहरुख खान ने अमेरिका के लॉस एंजेलिस में नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि उनका एक बड़ा सपना अब हकीकत बन गया है।उन्होंने बताया कि यह मैदान केवल क्रिकेट खेलने की जगह नहीं, बल्कि मनोरंजन, परिवारों और यादगार पलों के लिए भी तैयार किया गया है।
दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को किया समर्पित
शाहरुख खान ने अपने संदेश में कहा कि यह क्रिकेट ग्राउंड केवल लॉस एंजेलिस के लोगों के लिए नहीं, बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों और पूरे नाइट राइडर्स परिवार को समर्पित है। उन्होंने इस परियोजना में सहयोग के लिए आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और संजोग गुप्ता का भी आभार व्यक्त किया। साथ ही नाइट राइडर्स का प्रसिद्ध संदेश भी दोहराया।
वीडियो में इस खिलाड़ी ने खींचा ध्यान
शाहरुख खान द्वारा साझा किए गए वीडियो में सबसे ज्यादा चर्चा अली खान की मौजूदगी को लेकर हो रही है। अली खान का जन्म पाकिस्तान में हुआ था, लेकिन वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं।
वह मेजर लीग क्रिकेट में लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स टीम का भी हिस्सा (Shah Rukh Khan) हैं। इसी वजह से वीडियो में उनकी मौजूदगी ने क्रिकेट प्रशंसकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
कई दिग्गज खिलाड़ी भी आए नजर
वीडियो में वेस्टइंडीज के पूर्व स्टार खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन भी दिखाई दिए। उद्घाटन समारोह में उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया।
