Sapna Choudhary : सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में मचा बवाल, बच्चों के साथ घर छोड़ अदालत पहुंचीं, पति पर लगे गंभीर आरोप

हरियाणवी कलाकार Sapna Choudhary को लेकर इन दिनों चर्चाओं का बाजार (Sapna Choudhary) गर्म है। उनके निजी जीवन से जुड़ी खबर सामने आने के बाद प्रशंसकों और मनोरंजन जगत में तरह तरह की बातें हो रही हैं। मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब वह अपने बच्चों के साथ घर छोड़कर अदालत पहुंचीं और अपनी सुरक्षा को लेकर न्यायिक मदद मांगी।

बताया जा रहा है कि अदालत में पेशी के दौरान उन्होंने अपने साथ हुई घटनाओं का उल्लेख किया। शरीर पर चोटों के निशान और अन्य दस्तावेजों के साथ पहुंची कलाकार की शिकायत को गंभीरता से लिया गया। इसी के बाद अदालत ने शुरुआती स्तर पर हस्तक्षेप करते हुए उन्हें अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है।

पति पर लगाए मारपीट के आरोप : Sapna Choudhary

मामला उस समय सामने आया जब सपना चौधरी ने महिला अदालत का रुख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति द्वारा कई बार उनके साथ मारपीट की गई और कुछ मौकों पर सार्वजनिक रूप से भी विवाद की स्थिति बनी। उन्होंने अदालत को यह भी बताया कि वह अपना घर छोड़ चुकी हैं और घरेलू हिंसा से जुड़ी शिकायत दर्ज करा चुकी हैं।

याचिका में उनकी ओर से यह भी कहा गया कि आने वाले पेशेवर कार्यक्रमों और निजी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। इसी वजह से अदालत से तत्काल राहत देने की मांग की गई थी ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

अदालत ने जारी किया सख्त निर्देश

सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए अंतरिम आदेश जारी किया। आदेश के तहत प्रतिवादी को अगली सुनवाई तक सपना चौधरी के पास जाने, उनसे किसी भी माध्यम से संपर्क करने या उनके निवास और कार्यस्थल पर पहुंचने से रोका गया है।

साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि इस अवधि में किसी प्रकार की घरेलू हिंसा या प्रताड़ना की घटना नहीं होनी चाहिए। अदालत ने संबंधित अधिकारियों को आदेशों के पालन को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

सबूतों के आधार पर मिली राहत

याचिका के साथ दाखिल किए गए दस्तावेजों, शपथपत्र और अन्य रिकॉर्ड पर अदालत ने विचार किया। इनमें कथित चोटों की तस्वीरें और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी शामिल बताए (Sapna Choudhary) गए हैं। उपलब्ध सामग्री के आधार पर अदालत को शुरुआती स्तर पर कार्रवाई और अंतरिम राहत देने के पर्याप्त आधार मिले। इसी के बाद संरक्षण संबंधी आदेश जारी किए गए और संबंधित अधिकारियों को शिकायतकर्ता की आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने को कहा गया।

अगली सुनवाई कब होगी

मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को निर्धारित की गई है। अदालत अब आगे दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आगामी प्रक्रिया तय करेगी।

चार साल की दोस्ती के बाद हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक सपना चौधरी और Veer Sahu ने वर्ष 2020 में विवाह (Sapna Choudhary) किया था। दोनों ने कई वर्षों तक एक दूसरे को जानने और साथ समय बिताने के बाद शादी का फैसला लिया था। इस दंपति के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का जन्म 2020 में हुआ था, जबकि दूसरे बेटे का जन्म 2024 में हुआ।

पेशेवर जीवन की बात करें तो सपना चौधरी कई लोकप्रिय रियलिटी कार्यक्रमों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं और लंबे समय से मनोरंजन जगत का चर्चित चेहरा रही हैं।

Exit mobile version