Site icon Navpradesh

Samvidhan Diwas : SCERT निदेशक बोले- छात्रों तक पहुंचाई जा रही है संविधान की मूल बातें

Samvidhan Diwas: SCERT Director said - Basics of the Constitution is being conveyed to the students

Samvidhan Diwas

रायपुर/नवप्रदेश। Samvidhan Diwas : राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (SCERT) में शुक्रवार को संविधान दिवस के अवसर पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव व SCERT के संचालक राजेश सिंह राणा ने कहा कि भारतीय संविधान की एक-एक शब्द को गहराई से अध्ययन करने की जरुरत है।

यदि हम संविधान के मौलिक अधिकार व कर्तब्य को दैनिक जीवन के आचरण में लाएंगे। तभी हम आने वाली पीढ़ी को संविधान का सही पाठ पढ़ा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा की हमें केवल संविधान का सामूहिक पाठ ही नही करना है, बल्कि इसे जीवन में आत्मसात करना होगा।

राजेश सिंह राणा ने कहा की राष्ट्र का निर्माण नागरिकों से होता हैं और सरकारी संस्थान वो चाहे राजनीतिक हो, प्रशासनिक हो, या न्यायिक हो, वह एक-एक शब्द का पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुसार पाठ्यपुस्तक के माध्यम से भारत का संविधान (Samvidhan Diwas) व हम भारत के लोग उपलब्ध कराई गई हैं। उन्हें भावी पीढ़ी तक तभी पहुंचा पायेंगे जब उसके एक-एक शब्द को पढ़कर जीवन में लाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हम चाहे व्यवसाय कर रहे हो या किसी पद पर कार्य कर रहे हो उसका मूल आधार संविधान हैं।

परिचर्चा (Samvidhan Diwas) को संबोधित करते हुए एससीईआटी के अतिरिक्त संचालक डॉ. योगेश शिवहरे ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार भारत का संविधान व हम भारत के लोग नामक दो लघु किताबे एससीईआरटी में तैयार कर राज्य के सभी शासकीय, प्राथमिक माध्यमिक व हायर सेकेण्डरी स्कूलों में भेजा गया हैं। उन्होंने कहा कि इसका उदे्श्य यह है कि नई पीढ़ी में भारतीय संविधान की चेतना का संचार भलीभांति होना चाहिए। उन्होंने मौलिक अधिकार के साथ-साथ मौलिक कत्र्तव्यों पर भी ज्यादा जोर देने की बात कही।

परिचर्चा में सहायक प्राध्यापक डॉ. विद्यावती चंद्राकर, सहायक संचालक प्रशांत कुमार पाण्डेय, व्याख्याता ललित कुमार साहू, व्याख्याता डी. दर्शन, ललित उपाध्याय (जांजगीर), चित्रमाला राठी (बालोद) ने भाग लिया। परिचर्चा के प्रारंभ में अतिरिक्त संचालक डॉ. योगेश शिवहरे द्वारा भारत का संविधान के उद्देशिका का सामूहिक पठन कराया गया।

परिचर्चा में प्रमुख रुप से अतिरिकत संचालक डॉ. योगेश शिवहरे, संयुक्त संचालक (वित्त) सुमंत राय कुरुवंशी, उप संचालक उमेश कुमार साहू, एससीईआरटी व राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण तथा विभिन्न जिलों के प्रतिभागी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन स्टेट मीडिया सेंटर के नोडल अधिकारी प्रशांत कुमार पाण्डेय ने किया।

Exit mobile version