River Rescue Viral Video : पल भर में नदी में समा गई कार, फिर जो हुआ उसे देखकर लोगों ने ली राहत की सांस

बरसात के मौसम में नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ (River Rescue Viral Video) जाता है। कई बार एक छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन जाती है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और राहत भी महसूस कर रहे हैं।

वीडियो में कुछ ही सेकंड के भीतर हालात पूरी तरह बदलते नजर आते हैं। तेज बहाव के बीच एक कार नदी में फंस जाती है और देखते ही देखते पानी के साथ बहने लगती है। हालांकि अंत में जो हुआ, उसने सभी को राहत की खबर दी।

नदी के तेज बहाव में बहती दिखी कार River Rescue Viral Video

वायरल वीडियो में एक कार तेज बहाव वाली नदी में बहती हुई दिखाई देती है। कार के पिछले हिस्से पर दो लोग बैठे नजर आते हैं, जबकि एक व्यक्ति कार के अंदर मौजूद दिखाई देता है। वीडियो में यह साफ नहीं हो पाया है कि कार नदी में कैसे पहुंची, लेकिन तेज बहाव के कारण वह धीरे धीरे पानी में आगे बढ़ती नजर आती है।

समय रहते पहुंची नाव, बच गई लोगों की जान

कुछ ही देर बाद एक नाव वहां पहुंचती है। नाव में सवार लोग तुरंत बचाव कार्य शुरू करते हैं और कार पर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश करते हैं। रेस्क्यू अभियान के दौरान सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाता है। इसके बाद कार पूरी तरह नदी में डूब जाती है। इस घटना में लोगों की जान बच जाना सबसे बड़ी राहत रही।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक यूजर द्वारा साझा (River Rescue Viral Video ) किया गया है। पोस्ट के साथ लिखा गया कि कुदरत के आगे किसी की नहीं चलती। कार नदी में समा गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए। वीडियो सामने आने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने राहत जताई कि समय रहते सभी लोगों को बचा लिया गया। वहीं कुछ लोगों ने इसे लापरवाही बताते हुए कहा कि बरसात के मौसम में उफनती नदी या तेज बहाव वाले रास्तों से गुजरने से बचना चाहिए। कई लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि आखिर कार नदी के बीच तक पहुंची कैसे, जबकि अन्य लोगों ने सफल बचाव अभियान की सराहना की।

↑
Exit mobile version