Site icon Navpradesh

Rape : लड़की के फूफा ने ही किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने का बाद हुआ खुलासा

Rape,

बांदा, नवप्रदेश। यूपी के बांदा में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। रिश्ते में लड़की के फूफा ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम (Rape) दिया। 

जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई और उसने शिशु को जन्म दिया तो लड़की के परिजन के होश उड़ गए। अब आरोपी शादी की बात से मुकर रहा है। लड़की के परिजन ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। 

पुलिस के मुताबिक, लड़की कुछ दिन पहले रिश्तेदारी (Rape) में गई थी। उसी दौरान आरोपी ने लड़की को अपनी बातों में फंसा लिया। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।  यह मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से की गई शिकायत में लड़की के परिजन ने कहा कि पीड़िता रिश्तेदारी में गई थी। जहां शादी का झांसा देकर फूफा के छोटे भाई ने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद लड़की प्रेग्नेंट (Rape) हो गई। इस बारे में लड़की के परिजन को पता तब चला,

जब 9 महीने बाद उसने शिशु को जन्म दिया। इसके बाद लड़की से पूछताछ की गई। जब लड़की के परिजन ने आरोपी के घरवालों से बात की तो उन्होंने इनकार कर दिया। लड़की के परिजन ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version