बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता (Ramayana Movie) जा रहा है। पहली झलक सामने आने के बाद से ही फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है और अब इसके ट्रेलर का इंतजार भी जल्द खत्म होने वाला है। मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा करते हुए ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर दिया है।
पिछले कुछ दिनों से ट्रेलर कब आएगा, इसे लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब नई घोषणा के बाद फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया है। माना जा रहा है कि ट्रेलर में फिल्म की भव्य दुनिया और मुख्य किरदारों की विस्तृत झलक देखने को मिलेगी।
24 जुलाई को रिलीज होगा ट्रेलर Ramayana Movie
मेकर्स ने जानकारी दी है कि रामायण के पहले भाग का आधिकारिक ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले जारी की गई पहली झलक में फिल्म के भव्य निर्माण और शानदार दृश्य प्रभावों की झलक दिखाई गई थी, लेकिन कहानी को पूरी तरह सामने नहीं लाया गया था। अब उम्मीद की जा रही है कि ट्रेलर में फिल्म की कहानी, प्रमुख किरदारों और इसके भव्य प्रस्तुतीकरण की अधिक जानकारी मिलेगी।
बड़े सितारों से सजी है फिल्म
निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे। इस वजह से भी फिल्म को लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता बनी हुई है।
पहली झलक को मिला था शानदार प्रतिसाद
इस साल 2 अप्रैल को फिल्म की पहली झलक जारी (Ramayana Movie) की गई थी, जिसमें पहली बार रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में लुक सामने आया था। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को दर्शकों ने खूब पसंद किया। खास तौर पर फिल्म के दृश्य प्रभाव, भव्यता और प्रस्तुति की काफी सराहना की गई थी।
दो भागों में आएगी फिल्म
रामायण को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन हाउस ने किया है। इसके निर्माण में अंतरराष्ट्रीय स्तर की विजुअल इफेक्ट्स टीम भी शामिल (Ramayana Movie) है। फिल्म को दुनियाभर में आईमैक्स प्रारूप में भी रिलीज करने की योजना है।
