संपादकीय: पंजाब पेपरलीक को लेकर प्रदर्शन

Protests over the Punjab paper leak: नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा किये गये आंदोलन के बाद सरकार ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को हटा दिया है अब एनडीए पंजाब के शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग कर रही है। संसद परिसर में एनडीए के सांसदों ने पंजाब पेपरलीक मामले को लेकर प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि पंजाब में फॉरमेसी अधिकारियों की भर्ती के दौरान गंभीर अनियमितताएं बरते जाने का मामला सामने आया है जिसमें परीक्षार्थियों से तीन लाख रूपये से लेकर 13 लाख रूपये तक वसूले गये थे। पंजाब में इस पेपरलीक मामले को लेकर छात्रों ने प्रर्दर्शन किया लेकिन उसे पुलिसिया कार्यवाही से दबा दिया।

अब इस मुद्दे को लेकर एनडीए ने पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उल्लेखनीय है कि कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन करते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और नई दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बयान दिया था कि यदि पंजाब में किसी भी तरह का पेपरलीक हुआ तो हम वहां के शिक्षा मंत्री को तत्काल हटा देंगे अब जब मीडिया उनसे पंजाब पेपरलीक मामले को लेकर सवाल कर रहा है तो वे यह मानने को तैयार ही नहीं है कि पंजाब में कोई गडबड़ी हुई है।

कॉकरोच जनता पार्टी के सर्वेसर्वा अभीजित दीपके से केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से इस्तीफे के बाद जब मीडिया ने पंजाब में हुए पेपरलीक मामले को लेकर सवाल किया था तो उन्होंने कहा था कि हम वहां भी प्रदर्शन करेंगे किन्तु अब उन्होंने भी इस मामले में चुप्पी साध ली है। उल्टे अब कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सरकार को यह धमकी दे रहे हैं कि प्रदर्शन के दौरान जो हिंसक घटनाएं हुई थी उसे लेकर पुलिस जो कार्यवाही कर रही है तत्काल बंद की जाये वरना कॉकरोच जनता पार्टी इस मामले को लेकर फिर जंतर मंतर पर बड़ा आंदोलन छेड़ेगी।

जाहिर है सीजेपी जानबूझकर पंजाब के मामले में आंख मूंद रही है क्योंकि वहां आम आदमी पार्टी की सरकार है ऐसा ही मामला कांग्रेस शासित कर्नाटक में भी सामने आया है लेकिन वहां के मामले को लेकर भी कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्षी नेता चुप्पी साधे हुए हैं अलबत्ता पेपरलीक मामले को लेकर अब कांग्रेस ने भी आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है और एनडीए ने तो अब बकायदा इस मुद्दे को लेकर मोर्चा ही खोल दिया है। देखना होगा कि केन्द्रीय शिक्षा धर्मेन्द्र प्रधान से बढ़चढ़कर इस्तीफे की मांग करने वाले अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पंजाब के शिक्षा मंत्री को हटाते हैं या उन्हें अभय दान प्रदान करते हैं। यह भी देखना दिलचस्प होगा कि कॉकरोच जनता पार्टी पंजाब और कर्नाटक में हुए पेपरलीक मामले को लेकर कब तक वहां प्रदर्शन करती है।

Exit mobile version