प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (25 years of service and resolve) ने पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में तेरह साल और फिर देश के प्रधानमंत्री के रूप बारह साल तक प्रदेश और देश का नेतृत्व करके अपने सार्वजनिक जीवन के पच्चीस साल पूरे कर लिये। ऐसा करने वाले संभवत: वे देश के पहले राजनेता है। अपने पच्चीस साल पूरे करने के बाद उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि जब उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात की कमान संभाली थी तो उन्होंने नहीं सोचा था कि एक दिन उन्हें देश का नेतृत्व करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
वे आज जो भी है जनता के कारण ही हैं और उन्होंने सेवा का संकल्प ले रखा है। वे देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को नया मंत्र दिया है कि हम करके रहेंगे। वास्तव में पीएम मोदी ने पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात को विकसित राज्यों की सूची में शामिल कराया था और उसके बाद पिछले बारह सालों से प्रधानमंत्री के रूप में वे देश को नई दिशा देने के काम में लगे हुए हैं।
पिछले 12 वर्षों के दौरान उन्होंने सबसे बड़ा काम तो यह किया है कि 2014 के पहले देश निराशा की गर्त में डूबा हुआ था उसे उन्होंने उबारा और देशवासियों में उम्मीद की नई किरण जगाई। इसके बाद वे देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के काम में पूरे मनोवेग से जूट गये। आज भारत न सिर्फ हर मामले में आत्म निर्भर बन रहा है बल्कि अंतरिक्ष तक उसने तिरंगा लहरा दिया है। भारत की अर्थव्यवस्था भी साल दर साल मजबूत होती गई है और आज की तारीख में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। तथा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने अपने एक दशक से ज्यादा के कार्यकाल में कई नामुमकीन कामों को भी मुमकिन करके दिखाया है।
कश्मीर में जिस 370 को हटा पाना असंभव माना जाता था उसे उन्होंने खत्म कर दिया। न सिर्फ आतंकवाद पर लगाम लगाई बल्कि जख्म से नाशूर का रूप धारण कर चुके नक्लसवाद को भी उनकी सरकार ने समाप्त कर दिया। मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने ग्लोबल फॉर लोकल तथा मेक इन इंडिया के माध्यम से स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा दिया।
समाजिक क्षेत्र में भी मोदी सरकार ने कई नई योजनाओं का क्रियान्वयन कर करोड़ो लोगों को लाभांवित किया। आयुष्मान योजना के तहत करोड़ो देशवासियों को नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराया तो वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर घर शौचालय बनाने के साथ ही पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान को लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बना दिया। प्रधानमंत्री (25 years of service and resolve) आवास योजना के तहत भी करोड़ो लोगों के अपने पक्के घर का सपना भी साकार किया। उनके सक्षम नेतृत्व में देश में 2047 तक विकसित भारत बनने का जो सपना देखा है वह जरूर पूरा होगा ऐसी उम्मीद की जानी चाहिए।
