Site icon Navpradesh

Proposal Reject : लड़के पर छाया आशिकी का खुमार, Valentine’s Week पर करने गया प्रपोज तो लड़की ने कर दिया कुछ ऐसा, वीडियो हो रहा जमकर वायरल

नई दिल्ली, 13 फरवरी। वैलेंटाइन डे आने ही वाला है और दुनिया भर के लवबर्ड्स ने बहुत उत्साह के साथ ‘लव वीक’ मनाना शुरू कर दिया है। लवबर्ड्स इस मौके को अपने प्यार के इजहार करने के लिए सबसे बेहतर टाइम मानते (Proposal Reject) हैं।

इसी बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी कहेंगे- बहुत सही. वीडियो में एक लड़का एक लड़की को लाल गुलाब देकर प्रपोज करता है और वह भी कॉलेज में। हालांकि, लड़की उसके प्रपोजल को रिजेक्‍ट कर देती है और फ‍िर जो होता है वह हैरान करने वाला है।

ट्विटर पर यह वीडियो @gharkekalesh एकाउंट से शेयर किया गया है. इसमें देख सकते हैं कि लाल टी-शर्ट पहने एक लड़का क्‍लास के अंदर एक लड़की के पास खड़ा है, जबकि लड़की चेयर पर आराम से बैठी है।

इस बीच कई अन्य दोस्‍त आ जाते हैं। लड़का बातचीत के दौरान पीछे एक हाथ में लाल गुलाब छिपाए नजर आ रहा है। हालांकि, आवाज सुनाई नहीं दे रही है, लड़का लड़की को प्रपोज करता है। पर लड़की तुरंत उसे रिजेक्‍ट कर देती (Proposal Reject) है।

बाद में वह लाल गुलाब देने के लिए जैसे ही बढ़ाता है लड़की भड़क जाती है और गुलाब को तोड़कर फेंक देती है। उसके ऊपर हाथ भी चलाती है. रिजेक्शन पर गुस्सा होकर लड़का लड़की पर गुलाब फेंकता है और नाराजगी दिखाता है।

Exit mobile version