सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच शुक्रवार को उस समय उत्साह (Police Bharti 2026) बढ़ गया, जब मध्य प्रदेश पुलिस में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी की खबर सामने आई। लंबे समय से नई भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह फैसला बड़ी राहत माना जा रहा है। अब हजारों पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।
राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इसके बाद कर्मचारी चयन मंडल की ओर से विस्तृत अधिसूचना जारी करने की तैयारी शुरू हो गई है। नोटिफिकेशन जारी होते ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
9,662 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी Police Bharti 2026
गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस में कुल 9,662 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें कांस्टेबल सामान्य ड्यूटी, कांस्टेबल चालक, सब इंस्पेक्टर, सहायक उपनिरीक्षक और अन्य तकनीकी शाखाओं के पद शामिल हैं।
किस पद पर कितनी होंगी भर्तियां
भर्ती में आरक्षक सामान्य ड्यूटी के 7,500 पद, आरक्षक चालक के 1,000 पद, सहायक उपनिरीक्षक के 520 पद, जिला पुलिस बल में उपनिरीक्षक के 312 पद, सूबेदार आशुलिपिक के 135 पद, अराजपत्रित सूबेदार के 81 पद और विशेष सशस्त्र बल में उपनिरीक्षक के 69 पद शामिल हैं। इसके अलावा फिंगरप्रिंट, आयुध, फोटो और अन्य तकनीकी शाखाओं में 45 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।
कुल 18 हजार पद भरने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पुलिस विभाग के कुल 18 हजार रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरा जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्वीकृत 9,662 पदों के अलावा बाकी रिक्तियों के लिए भी जल्द मंजूरी जारी की जाएगी, ताकि पुलिस बल को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
नोटिफिकेशन में मिलेगी पूरी जानकारी Police Bharti 2026
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल जल्द आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा। इसमें आवेदन शुरू होने और अंतिम तिथि, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।
अभ्यर्थियों को क्या करना चाहिए
भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय समय पर मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए (Police Bharti 2026) रखें। अधिसूचना जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी निर्देश वहीं उपलब्ध कराए जाएंगे।
