बॉलीवुड के कॉमेडी किंग आयुष्मान खुराना एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और गुदगुदाने के लिए बड़े पर्दे (Pati Patni Aur Woh 2 Teaser Out) पर लौट रहे हैं। फिल्म पति पत्नी और वो 2 का आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया गया है जिसने सोशल मीडिया पर आते ही हलचल मचा दी है।
इस बार आयुष्मान के जीवन में कन्फ्यूजन सिर्फ एक वो तक सीमित नहीं है बल्कि वो दो यानी तिगुने ड्रामे की एंट्री हो गई है। टीजर में आयुष्मान के साथ विजय राज की जुगलबंदी ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।
एक पति और तीन हसीनाओं का डेडली कॉम्बिनेशन (Pati Patni Aur Woh 2 Teaser Out)
टी सीरीज द्वारा रिलीज किए गए इस टीजर को पतिverse यानी पतियों का यूनिवर्स का नाम दिया गया है। टीजर में दिखाया गया है कि पतियों की फितरत समय के साथ नहीं बदलती। आयुष्मान खुराना इस बार सारा अली खान वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
फिल्म की कहानी आयुष्मान के इर्द गिर्द घूमती है जो अपनी पत्नी और इन तीन हसीनाओं के बीच के समीकरणों को सुलझाने की कोशिश में खुद ही बुरी तरह फंस (Pati Patni Aur Woh 2 Teaser Out) जाते हैं। टीजर का अंत बेहद मजेदार है जहाँ ये चारों एक ही जगह पर बंधे हुए दिखाई देते हैं।
विजय राज की एंट्री ने लगाया हंसी का तड़का
फिल्म की असली जान विजय राज लग रहे हैं जो एक पुलिस वाले के अवतार में नजर आए हैं। उनका एक डायलॉग कि क्या तो लक पाए हो यार एक दोस्त के साथ पकड़े गए दूसरी दोस्त छुड़ाने चली आई और ये तीसरी दोस्त ही है ना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विजय राज की बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग और आयुष्मान खुराना का मासूम चेहरा इस सीक्वल को पिछली फिल्म से कहीं ज्यादा बड़ा और मनोरंजक बनाने का संकेत दे रहा है।
फैंस ने कहा बॉलीवुड को थी इसी कॉमेडी की तलाश
टीजर रिलीज होते ही प्रशंसकों ने इसे हाथों हाथ (Pati Patni Aur Woh 2 Teaser Out) लिया है। जहाँ एक ओर आयुष्मान के फैंस इसे उनकी पुरानी शानदार कॉमेडी फिल्मों जैसा बता रहे हैं वहीं कुछ लोग इसकी तुलना कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं से भी कर रहे हैं।
आलोचकों का मानना है कि भले ही थीम पुरानी हो लेकिन आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल की ताजा जोड़ी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट बना (Pati Patni Aur Woh 2 Teaser Out) सकती है। टीजर के कैप्शन में लिखा गया है कि प्रजापति पांडे अपनी पत्नी और वो दो के साथ लौट रहे हैं जिसने फिल्म की कहानी को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है।
