ऑटो में उल्टी का बहाना बनाकर यात्री की जेब से उड़ाए पैसे, दो गिरफ्तार

रायपुर। ऑटो में सवारी बनकर बैठे दो आरोपियों ने एक यात्री का ध्यान भटकाकर उसकी जेब से 21 हजार रुपये पार कर दिए। एक आरोपी ने उल्टी करने का बहाना बनाया और इसी दौरान दूसरे ने यात्री की जेब से रकम निकाल ली। खमतराई पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की रकम में से 17,500 रुपये और वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक, गाजीनगर बीरगांव निवासी हासीम खान 17 अक्टूबर को अपने निजी काम से रायपुर सिटी जाने के लिए गाजीनगर गेट के पास से एक ऑटो में सवार हुए थे। ऑटो में पहले से दो व्यक्ति बैठे हुए थे। ऑटो जब व्यास तालाब चौक के पास पहुंचा, तब एक आरोपी ने उल्टी करने का बहाना बनाकर उनका ध्यान भटका दिया। इसी दौरान दूसरे आरोपी ने उनकी पैंट की जेब में रखे 21 हजार रुपये चोरी कर लिए।

पीड़ित ने 19 अक्टूबर को थाना खमतराई में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 1119/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 3(5) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। संदिग्ध ऑटो की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 29 अक्टूबर को सूचना मिली कि संदिग्ध ऑटो क्रमांक सीजी 07 टी 2800 भनपुरी चौक से टाटीबंध की ओर जा रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ऑटो को रोका और उसमें सवार दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

दोनों आरोपियों से 17,500 रुपये बरामद

पुलिस ने आरोपी सोमनाथ शुक्ला के कब्जे से 9 हजार रुपये और हरदीप सिंह के कब्जे से 8,500 रुपये बरामद किए। कुल 17,500 रुपये नकद जब्त किए गए। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल ऑटो भी जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

↑
Exit mobile version