Paddy Feedback : CM के निर्देश का असर, AC चेंबर से निकले आला अधिकारी…

सचिवालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक धान खरीदी व्यवस्था देखने पहुंचे

रायपुर/नवप्रदेश। Paddy Feedback : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश का ही असर है कि आला अधिकारी अपने एसी चेंबर से निकलकर मैदान पर उतरे। बीते कल से शुरू धान खरीदी व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए प्रदेश के सचिवालय से लेकर सभी जिलों के अधिकारियों ने भी मैदान पर उतर कर मोर्चा संभाल लिया है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने पहले दिन धान संग्रहण केंद्रों का दौरा कर जायजा लिया था। आज सचिव स्तर के अधिकारियों ने भी संग्रहण केंद्रों का दौरा किया।

जिलों में संभाग आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक समेत सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने भी संग्रहण केंद्रों में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाएं देखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों द्वारा किसानों से चर्चा कर उनसे फीडबैक (Paddy Feedback) भी प्राप्त किया जा रहा है

कलेक्टर-IG-SP ने किया केंद्र का निरीक्षण

रायपुर के कलेक्टर सौरभ कुमार, पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबड़ा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने विकासखंड मुख्यालय अभनपुर और ग्राम केन्द्री के उपार्जन केंद्र में धान खरीदी कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने इस दौरान धान खरीदी के साथ-साथ उसके रख-रखाव व परिवहन संबंधी कार्यों को भी प्राथमिकता से करने कहा। उन्होंने लघु एवं सीमांत किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो, ऐसी व्यवस्था बनाने कहा। उन्होंने धान की गुणवत्ता, बारदाने की व्यवस्था, स्टेकिंग, रखरखाव, सुरक्षा, उठाव और गुणवत्ता आदि का भी विशेष ध्यान रखने को कहा।

बारदानों, बाटों, रोस्टरों के बारे में जानकारी

कोरिया जिले (Paddy Feedback) में कलेक्टर श्याम धावड़े और सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने बैकुंठपुर के जामपारा और सरभोका समिति के पदाधिकारियों से बारदाने, तौल, रोस्टर आदि की जानकारी ली। दोनों समितियों के पदाधिकारियों ने धान की गुणवत्ता और उसमें नमी की जांच कर धान की तौलाई की।

सरगुजा के कलेक्टर संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने लुंड्रा विकासखंड के चार धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान बलरामपुर जिले से लगे लुण्ड्रा विकासखंड के धौरपुर, डूमरडीह, सहनपुर तथा ससौली केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन सभी केंद्रों में व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

दूरस्थ धान खरीदी केंद्रों पर इन अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

Exit mobile version