Oscars Rules : नियमों में बड़ा बदलाव क्यों, अब कलाकारों और फिल्मों के लिए क्या बदलेगा खेल

फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों एक बड़ा बदलाव चर्चा का विषय बना हुआ है। अवॉर्ड्स को लेकर (Oscars Rules) आए नए फैसलों ने कलाकारों और निर्माताओं के बीच हलचल बढ़ा दी है। कई लोग इसे अवसर बढ़ने के रूप में देख रहे हैं तो कुछ इसे प्रतिस्पर्धा और कठिन होने की दिशा में बड़ा कदम मान रहे हैं।

सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक यही चर्चा है कि अब नए नियमों का असर किस तरह पड़ेगा। खासकर भारतीय सिनेमा से जुड़े लोग इस बदलाव को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, क्योंकि इससे उनके लिए नए रास्ते खुलते दिख रहे हैं।

नए नियमों में क्या बदला (Oscars Rules)

Academy of Motion Picture Arts and Sciences ने आगामी अवॉर्ड समारोह के लिए कई अहम बदलाव किए हैं। अब कलाकारों को एक ही श्रेणी में एक से ज्यादा नामांकन मिलने का रास्ता खुल गया है। यानी अगर किसी अभिनेता ने एक साल में अलग अलग फिल्मों में शानदार प्रदर्शन किया है, तो उसे एक ही श्रेणी में कई बार नामांकन मिल सकता है।

एक देश से अब दो फिल्में

सबसे बड़ा बदलाव अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में किया गया है। पहले हर देश से सिर्फ एक फिल्म ही भेजी जा सकती थी, लेकिन अब एक देश दो फिल्मों को इस श्रेणी में भेज सकता है। इस फैसले से भारतीय फिल्म निर्माताओं को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि अब ज्यादा फिल्मों को मौका मिल पाएगा।

नामांकन के लिए नई शर्त

नए नियमों के तहत किसी भी कलाकार को नामांकन पाने के लिए कम से कम पांच वोट हासिल करने होंगे। इससे पहले की व्यवस्था में ज्यादा वोट पाने वाला ही नामांकन में जगह (Oscars Rules) बना पाता था। अब अगर एक ही कलाकार की दो परफॉर्मेंस मजबूत हैं, तो दोनों को अलग अलग रूप से नामांकन मिल सकता है।

निर्देशक को मिलेगा सम्मान

एक और अहम बदलाव यह किया गया है कि अब अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म का अवॉर्ड देश के बजाय फिल्म के निर्देशक को दिया जाएगा। इससे फिल्म बनाने वाले व्यक्ति की पहचान को ज्यादा महत्व मिलेगा और उसका नाम सीधे तौर पर दर्ज होगा।

बदलाव के पीछे वजह

एकेडमी का कहना है कि इन बदलावों का मकसद प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है। साथ ही यह भी कोशिश है कि किसी अच्छे प्रदर्शन को सिर्फ नियमों की वजह से बाहर न होना पड़े।

भारतीय फिल्मों पर असर

इन नए नियमों से भारतीय फिल्मों के लिए संभावनाएं बढ़ (Oscars Rules) सकती हैं। अब एक से ज्यादा फिल्मों को मौका मिलेगा और कलाकारों को भी अपने प्रदर्शन के लिए ज्यादा अवसर मिल सकते हैं।

Exit mobile version