Site icon Navpradesh

Nysa Devgan : क्या फिल्मों में है आने की तैयारी, वरूण और जान्हवी के साथ हो रही न्यासा की फोटोज़ वायरल

Nysa Devgan,

मुंबई, नवप्रदेश। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल की लाडली बेटी न्यासा देवगन इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड ड्रेसिंग के जरिए छाई (Nysa Devgan) हुई हैं। हाल ही में न्यासा एक बार फिर से से सुर्खियों में बनी हुई हैं।

लेकिन इस बार अपने ड्रेसिंग की वजह से नहीं बल्कि जाह्नवी और वरुण धवन से दोस्ती की वजह से. सोशल मीडिया पर न्यासा की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं, इन फोटोज में न्यासा अपने दोस्तों के साथ घूमती हुई दिखाई (Nysa Devgan) दे रही हैं।

मजेदार बात यह है की इस बार उनके साथ वरुण धवन और जाह्नवी कपूर भी है, लेकिन हर तस्वीर में न्यासा ही लाइम लाइट बटोरती दिखाई दे रही हैं।

हाल ही में न्यासा को वरुण धवन और जान्हवी कपूर के साथ विदेश में घूमते हुए देखा गया. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गयी. अब इसी लंच डेट की कुछ और खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें (Nysa Devgan) जाह्नवी और न्यासा को रेड ड्रेसेज में देखा जा सकता है।

आप देख सकते हैं इस फोटो में नज़र आ रही जान्हवी ने एक खूबसूरत रेड गाउन पहना हुआ है। वहीं न्यासा ने शॉर्ट रेड ड्रेस। दोनों ही स्टारकिड्स इस ऑउटफिट में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

साथ में न्यासा के दो दोस्त भी नज़र आ रहे हैं। वैसे तो दोनों को इंडिया में पहले कभी साथ नहीं देखा गया है लेकिन अब बाहर दोनों को साथ देख फैंस ख़ुशी जता रहे हैं। केवल यही नहीं बल्कि कुछ फैंस तो ये भी कह रहे हैं की क्या न्यासा बॉलीवुड में एंट्री मारने वाली हैं?

Exit mobile version