NRDA Notice : नकटी के बाद अब तुता में बढ़ी हलचल, घरों पर चस्पा हुए नोटिस, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता

राजधानी रायपुर से लगे तुता गांव में इन दिनों लोगों के बीच चिंता का माहौल (NRDA Notice) है। गांव की कई गलियों में घरों के बाहर चस्पा किए गए नोटिस चर्चा का विषय बने हुए हैं। परिवारों का कहना है कि अचानक मिली इस सूचना के बाद उन्हें अपने भविष्य और आशियाने की चिंता सताने लगी है।

नकटी गांव की कार्रवाई को लेकर मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब तुता गांव में भी इसी तरह की स्थिति बनने लगी है। नोटिस मिलने के बाद ग्रामीण एकजुट होकर आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं और प्रशासन से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

35 मकानों पर चस्पा किए गए नोटिस NRDA Notice

नवा रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने तुता गांव के 35 मकानों पर अतिक्रमण से संबंधित नोटिस चस्पा किए हैं। प्राधिकरण की ओर से जारी नोटिस में संबंधित परिवारों पर प्राधिकरण की भूमि पर कब्जा करने का उल्लेख किया गया है।

30 जून को जारी नोटिस में सभी संबंधित लोगों को 6 जुलाई तक अपना पक्ष प्रस्तुत करने का समय दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि निर्धारित अवधि में जवाब नहीं मिलने पर एकपक्षीय कार्रवाई की जा सकती है।

ग्रामीणों में कार्रवाई का डर

नोटिस के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। कई परिवारों का कहना है कि वे वर्षों से इसी स्थान पर रह रहे हैं और अब अचानक मिली चेतावनी से पूरे परिवार की चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि उनके घर 25 से 50 वर्षों से इसी स्थान पर बने (NRDA Notice) हुए हैं। उनका दावा है कि कई पीढ़ियां यहीं रहकर बड़ी हुई हैं और यदि जमीन को लेकर कोई विवाद था तो इतने लंबे समय तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

जवाब के बाद आगे की कार्रवाई तय

फिलहाल सभी प्रभावित परिवारों को 6 जुलाई तक अपना जवाब प्रस्तुत करना है। इसके बाद प्राधिकरण की ओर से प्राप्त जवाबों के आधार पर आगे की कार्रवाई (NRDA Notice) की जाएगी। गांव के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन उनकी स्थिति और लंबे समय से निवास के पहलू पर भी विचार करेगा।

↑
Exit mobile version