Site icon Navpradesh

New Chief Minister Of Rajasthan Declared : वसुंधरा का पटाक्षेप, राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा होंगे

New Chief Minister Of Rajasthan Declared :

New Chief Minister Of Rajasthan Declared :

विधायक दल की बैठक में हुआ ऐलान, वसुंधरा युग खत्म हुआ

नवप्रदेश डेस्क। New Chief Minister Of Rajasthan Declared : राजस्थान के सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया है। इसके साथ ही राजस्थान में नवनियुक्त CM भजनलाल शर्मा के नाम का एलान कर दिया गया।

बता दें बतौर ऑब्जर्वर राजनाथ सिंह नए मुख्यमंत्री का नाम लेकर आए। बैठक से पहले उन्हाेंने होटल में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से वन-टु-वन बातचीत की। दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक बातचीत चली। इसके बाद सभी नेताओं के बीच भी कुछ देर चर्चा हुई।

सूत्रों के मुताबिक नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव वसुंधरा राजे ने ही रखा। भजनलाल शर्मा संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। वे मूलत: भरतपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल वे प्रदेश महामंत्री के पद पर भी थे।

संभावना है कि आज ही राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे को बैठक से पहले ही नए मुख्यमंत्री का नाम प्रस्तावित करने के लिए मना लिया था। जल्द ही उपमुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा हो सकती है।

Exit mobile version