Site icon Navpradesh

MP Municipal Elections : सिंगरौली निगम में ‘आप’ की दमदार एंट्री, जानें कौन हैं नई मेयर

MP Municipal Elections: AAP's strong entry in Singrauli Corporation, know who is the new mayor

MP Municipal Elections

सिंगरौली/नवप्रदेश। MP Municipal Elections : मध्य प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच देखने को मिल रहा था, लेकिन अब तीसरे खिलाड़ी के तौर पर आम आदमी पार्टी ने दमदार एंट्री मारी है। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नगर निगम के महापौर की सीट पर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने कब्जा कर लिया है।

सिंगरौली नगर निगम महापौर चुनाव में आप उम्मीदवार रानी अग्रवाल ने 9159 वोटों से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 34038 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा के चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा रहे, जिन्हें 24879 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के अरविन्द सिंह चन्देल को 24670 वोटों से संतोष करना पड़ा। 9 राउंड की काउंटिंग के बाद सिंगरौली को नया मेयर मिला।

विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं रानी

आपको बता दें कि सिंगरौली नगर निगम में महापौर पद का मुकाबला शुरुआत से ही त्रिकोणीय माना जा रहा था। रानी अग्रवाल ने साल 2018 में सिंगरौली विधानसभा से भी चुनाव लड़ा था। उस दौरान उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। विधानसभा चुनाव में रानी तीसरे नंबर पर रही थीं और उन्हें 32500 मत मिले थे। 

सरपंच रह चुकी हैं रानी

रानी अग्रवाल बरगवां ग्राम पंचायत से सरपंच रह चुकी हैं। इसके साथ ही वह वार्ड क्रमांक 3 से जिला पंचायत सदस्य भी चुनी गई थी। 1976 में जन्मीं रानी की शिक्षा बारहवीं तक है। नगर निकाय चुनाव के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिंगरौली पहुंचकर रोड शो किया था और रानी को (MP Municipal Elections) जिताने की अपील की थी।

Exit mobile version