महादेवघाट विसर्जन कुंड में 150 से अधिक गणपति प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन

रायपुर। गणेशोत्सव के समापन के साथ गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी है। नगर निगम रायपुर द्वारा महादेवघाट के समीप बनाए गए विसर्जन कुंड में अब तक 150 से अधिक गणपति प्रतिमाओं का भक्तों द्वारा श्रद्धापूर्वक और ससम्मान विसर्जन किया जा चुका है। नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था के तहत यहां लगातार प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम चल रहा है।

नगर निगम द्वारा विसर्जन कुंड में श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। भक्तजन विधि-विधान और श्रद्धा के साथ गणपति प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ला रहे हैं। विसर्जन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम का अमला भी मौके पर तैनात है।

महापौर मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन क्रमांक 8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल तथा कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा सहित जोन के अधिकारी विसर्जन कुंड की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Exit mobile version