Site icon Navpradesh

Miracle : 4 साल के बच्चे को काटा सांप ने…1 मिनट बाद सांप की ही तड़प-तड़प निकल गई जान…

Miracle,

गोपालगंज, नवप्रदेश। बिहार के गोपालगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया (Miracle) है। जहां 4 साल के बच्चे को जहरीले सांप ने कांटा। जिसके बाद बच्चे को तो कुछ नहीं हुआ लेकिन 1 मिनट बाद जहरीले सांप की मौत हो गई।

इस घटना को जो भी कोई सुन रहा है। उसे सुनकर सभी लोग हैरत में हैं कि ऐसा कैसे हो सकता (Miracle)  है।

मामला गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के जिसमाधोपुर गांव का है। जहां मामला बरौली थाना क्षेत्र के जिसमाधोपुर गांव का है। 4 साल का अनुज कुमार घर के बाहर ही खेल रहा (Miracle) था।

तभी उसे सांप ने काट लिया। वो दौड़ते-दौड़ते घर के अंदर आया और अपनी नानी को बताया कि उसे सांप ने काट लिया है। नानी जैसे ही बाहर निकली तो देखा की गेहुअन नाम का जहरीला सांप धीरे -धीरे जा रहा था।

परिवार ने बच्चे को घर पर ही प्राथमिक इलाज देना शुरू किया। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी होने लगी। तभी लोगों ने देखा की सांप की तड़प-तड़पकर मौत हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि बच्चा बिल्कुल स्वस्थ्य है।

Exit mobile version